फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman dies during delivery in private hospital, family members create traffic jam, scuffle with staff

Jhajjar-Bahadurgarh News: निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जाम, स्टाफ से हाथापाई

Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 02 Dec 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during delivery in private hospital, family members create traffic jam, scuffle with staff
झज्जर। शहर के धौड़ चौक स्थित आशा किरण नर्सिंग होम में वीरवार शाम को प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा सुरक्षित है। उसे निकु वार्ड में रखा गया है। महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों और स्टाफ के बीच हाथापाई भी हुई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इस मामले में परिजनों ने धौड़ चौक पर सड़क के बीच बैठकर जाम लगा दिया। इसके चलते चारों तरफ जाने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। कुछ देर बाद एसडीएम बेरी रवींद्र मलिक और डीएसपी शमशेर सिंह मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। परिजनों का कहना था कि अस्पताल को सीज किया जाए और डॉक्टर व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने जाम लगाया हुआ था। वहीं परिजनों ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी है।
विज्ञापन



पहले सरकारी, फिर निजी अस्पताल में कराई गई भर्ती
मृतका के देवर जैकी और देवरानी सीमा ने बताया कि उनकी भाभी छावनी मोहल्ला निवासी पिंकी गर्भवती थी। उसे पहले सामान्य अस्पताल झज्जर में प्रसव के लिए लेकर गए थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर शहर के आशा किरण नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे, जहां पर नर्सिंग होम के चिकित्सकों ने उन्हें दाखिल कर लिया, लेकिन प्रसव को चिकित्सक संभाल नहीं सके। इसके चलते पिंकी की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि नर्सिंग होम की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उन्होंने पिंकी को गवां दिया है। उन्होंने बताया कि जब पिंकी की तबीयत खराब हुई तो स्पाफ इधर-उधर जाता नजर आया, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। स्टाफ ने आक्सीजन भी लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पिंकी की मौत हो चुकी थी। परिजनों की मांग है कि नर्सिंग होम को सीज किया जाए, अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ के खिलाफ केस दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


चार बेटियों को पीछे छोड़ गई पिंकी
पिंकी की मौत होने से छावनी मोहल्ले में मातम छा गया। मृतका पिंकी अपने पीछे चार बेटियों को छोड़ गई। जिसमें से सबसे छोटी बेटी ढाई साल की है। शहर के धौड़ चौक पर छावनी मोहल्ले के अलावा अन्य सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए। वहीं मृतका पिंकी के पति सुनील का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नर्सिंग होम से गए डॉक्टर

शहरवासियों को जैसे ही पता चला कि धौड़ चौक पर नर्सिग होम में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई है तो उसी समय काफी संख्या में परिजन व शहरवासी पहुंच गए। इससे अस्पताल के चिकित्सक व अन्य स्टाफ वहां से चला गया।


वर्जन
मृतका महिला की यह नौवीं डिलीवरी थी। सब कुछ नॉर्मल था। ऑपरेशन के दौरान महिला को दौरे पड़ गए, जिस कारण उसकी डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। महिला ने लड़के को जन्म दिया। इसमें स्टॉफ या प्रबंधन की कोई लापरवाही नहीं है। सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
-डॉ. आशा किरण, आशा किरण नर्सिंग होम

वर्जन
परिजनों की तरफ से अस्पताल के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
-शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed