{"_id":"64b6ed471df7d63129071c9f","slug":"woman-dies-due-to-hanging-case-filed-against-four-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-1209-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदा लगाने से महिला की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदा लगाने से महिला की मौत, चार के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के निजामपुर रोड पर स्थित माया विहार कॉलोनी में फंदा लगाने से एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने सुसराल पक्ष के चार लोगों पर मारपीट करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतका की पहचान आशा निवासी माया विहार के रूप में हुई है। बता दें कि गांव बेगा, गन्नौर जिला सोनीपत निवासी आशा की शादी करीब 15 साल पहले दोदवा, जिला सोनीपत निवासी भूपेंद्र के साथ हुई थी। फिलहाल आशा अपने परिवार सहित बहादुरगढ़ के निजामपुर रोड पर स्थित माया विहार कॉलोनी में रह रही थी। फंदा लगाने उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही लाइनपार थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और अहम साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई रवि ने आरोप लगाया कि उसका जीजा भूपेंद्र उसकी बहन के साथ मारपीट करता था और बार-बार पैसे लाने का दबाव बनाता था। उन्होंने कई बार पैसे दिए भी, मगर इसके बाद भी उसकी डिमांड बढ़ती रही। 3 जुलाई को भी उसके जीजा ने पैसे देने की डिमांड की। रवि के अनुसार उसकी बहन ने शिकायत की थी, भूपेंद्र ने उसके साथ फिर से मारपीट की। आरोप है कि उनकी मारपीट व बार-बार पैसे मांगने से उसकी बहन बेहद परेशान थी। इसी परेशानी और इनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसकी बहन ने यह कदम उठाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई रवि ने आरोप लगाया कि जिस चुन्नी के फंदे से उसकी बहन लटकी हुई थी। वह चुन्नी गायब है और उसकी जगह दूसरी चुन्नी है। चुन्नी को गायब किया गया।
वर्जन...
परिजनों के बयान पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रही बात चुन्नी की तो वह यहीं होगी। तलाश की जा रही है।
-राजेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर, लाइनपार थाना, बहादुरगढ़।