{"_id":"6a38b4434f46ad24ff045a62","slug":"woman-dies-after-house-wall-collapses-tragic-incident-in-loharheri-village-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: मकान की दीवार गिरने से महिला की मौत, लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा
Mon, 22 Jun 2026 09:37 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 22 Jun 2026 09:37 AM IST
सार
निर्मला पत्नी अतर सिंह अपने घर में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
मौत।
- फोटो : ANI
विस्तार
बहादुरगढ़ में लोहारहेड़ी गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्मला पत्नी अतर सिंह अपने घर में सो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे अचानक मकान की एक दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार गिरने से निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगामी कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।