फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman defrauded of Rs 21 lakh in the name of sending her to Canada

Jhajjar-Bahadurgarh News: कनाडा भेजने के नाम पर महिला को 21 लाख की चपत लगाई

Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded of Rs 21 lakh in the name of sending her to Canada
बहादुरगढ़। विदेश भेजने के नाम पर शातिरों ने एक महिला को 21 लाख रुपए की चपत लगा दी। शातिर ने इंस्टाग्राम पर महिला से संपर्क किया। महिला जब कनाडा उच्चायोग में गई तो उसे इस वारदात का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात बहादुरगढ़ निवासी गुरप्रीत के साथ हुई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत ने बताया कि जून माह में वह मोबाइल चला रही थी। इसी दौरान उसने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखी। फिर पोस्ट डालने वाले अंजान शख्स से संपर्क हुआ। उस शख्स ने वीजा पर विदेश भेजने के संबंध में बातचीत की और एक इनोवेशन स्ट्रीम पायलट प्रोग्राम के बारे में बताया। इस प्रोग्राम के तहत बिना एलएमआईए के वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का वादा किया। उन्होंने इस प्रोग्राम और कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई तो कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने नंबर आदान प्रदान किए। बातचीत आगे बढ़ी तो उस शख्स ने वीजा और परमिट के लिए आवश्यक दस्तावेज तथा फीस का प्रफोर्मा भेजा। उसने अपनी तमाम जानकारी देते हुए आवेदन पत्र जमा करा दिया। आवेदन के लिए साढ़े 27 हजार रुपये फीस मांगी गई। इसके बाद मेडिकल इंश्योरेंस के करीब डेढ़ लाख रुपये मंगवाए। कुछ दिन बाद इंश्योरेंस पुष्टिकरण की मेल प्राप्त हुई। इसके बाद मुझसे नौकरी अनुबंध के लिए एक लाख 80 हजार मांगे गए। 9 अगस्त को प्रशासनिक सहायक पद के लिए रोजगार प्रस्ताव जारी किया गया। फिर उससे आवास मकान के लिए सात लाख 61 हजार और 18 अगस्त को कनाडा बॉर्डर सर्विस के करीब चार लाख और 4 सितंबर को कनाडा सरकारी खाते के सहित अन्य कारणों से रुपये मंगवाए गए। गत 9 सितंबर को वह भारत में स्थित कनाडा उच्चायोग में गई तो पता चला कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। शातिरों ने कनाडा भेजने के नाम पर उससे 21 लाख आठ हजार 109 रुपये की चपत लगा दी है। फिर उसने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed