फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Woman committed suicide in Jhajjar

Haryana: तीन बच्चों की मां ने किया सुसाइड, पंखे से बांधी साड़ी, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Mon, 11 Aug 2025 12:51 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 12:51 PM IST
सार

मानसिक रूप से परेशान महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला नेपाल की रहने वाली बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Woman committed suicide in Jhajjar
मृतक महिला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गांव पाटोदा में मजदूरी करने आई महिला ने पंखे से साड़ी बांधकर कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला नेपाल की रहने वाली है और दो माह पहले ही पति-पत्नी मजदूरी करने पहुंचे थे। पुलिस ने आज तीन दिन बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


महिला नेपाल के रोतहट जिले की रहने वाली 27 वर्षीय ओमदेवी पत्नी विशम्बर साहनी हैं। महिला ने 8 अगस्त की रात को अपने कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।माछरौली थाने से मामले में पुलिस जांच अधिकारी भरपुर ने बताया कि एक महिला के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। उसके बाद तीन दिन तक उसके परिवार का इंतजार किया लेकिन मायके से कोई भी सदस्य नहीं पहुंच पाया। आज मृतका के पति बिशम्बर साहनी के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी, जिसके चलते उसने आत्महत्या की है। महिला के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बेटी और एक बेटा है। मृतका महिला और उसका पति झज्जर में काम करने के लिए अपने बच्चों को नेपाल छोड़कर आए थे। महिला अपने पति के साथ गांव पाटोदा में एक पोल्ट्री फॉर्म पर काम करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed