{"_id":"64e668155e4c796d9f0a96c7","slug":"woman-became-a-victim-of-cyber-thugs-in-the-name-of-booking-a-room-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-1920-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कमरा बुक कराने के नाम पर साइबर ठगों का शिकार हुई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कमरा बुक कराने के नाम पर साइबर ठगों का शिकार हुई महिला
Thu, 24 Aug 2023 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑन लाइन धर्मशाला में कमरा बुक करने के लिए गूगल से लिया गया नंबर एक महिला को महंगा पड़ गया। इस नंबर पर कॉल की गई तो महिला के साथ करीब दो लाख की ठगी हो गई। महिला ने तुरंत थाना शहर पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शातिरों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में किला मोहल्ला निवासी मोनिका ने बताया है कि पिछले दिनों वह बहादुरगढ़ से खाटू श्याम जाने वाली बस में सवार हुई थी। महिला ने बताया कि ऑनलाइन धर्मशाला बुक कराने के लिए गूगल से नंबर लिया। नंबर मिलाया तो रिसीव करने वाले ने अपना नाज संजय बताया। उन्होंने डेबिट कार्ड से धर्मशाला बुक करने की बात कही। महिला ने जैसे ही संजय को अपना डेबिट कार्ड नंबर बताया तो उनके मोबाइल पर एक ओटीपी आया। उसने ओटीपी बताने को कहा, उसने ओटीपी बता दिया। तभी उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से दो बार पैसे कटने का मैसेज आया। पहली बार में 18 हजार 500 रुपये निकाले गए, जबकि दूसरी ट्रांजेक्शन करते हुए 1 लाख 72 हजार 546 रुपये कट गए। इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि साइबर ठगी का यह कोई पहला मामला नहीं है। क्षेत्र में लगातार लोगों के साथ साइबर ठगी हो रही है। ठगी होने के बाद पीड़ितों के पास पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचता। प्रतिदिन बहादुरगढ़ के अलग-अलग थानों में कोई न कोई ठगी की शिकायत लेकर पहुंचता है।