{"_id":"69fe021e455b365fbd0d6b6b","slug":"with-the-sarpanch-elections-a-round-of-discussions-has-begun-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-123522-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंच चुनाव के साथ ही चर्चाओं का दौर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सरपंच चुनाव के साथ ही चर्चाओं का दौर शुरू
Sat, 09 May 2026 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 09 May 2026 04:02 AM IST
विज्ञापन
- आम चुनाव में हारे उम्मीदवार एक बार फिर मैदान में, पंच भी सरपंच की तैयारी में बहा रहे पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
बादली। जिले की सबसे अमीर पंचायतों में शामिल बाढ़सा गांव में सरपंच के चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। 10 मई को ग्रामीणों को गांव की सरकार चुनने का अवसर मिलेगा। एक साल पहले गांव के सरपंच ज्ञानचंद का निधन हो गया था जिसके बाद अब उपचुनाव होना है।
गांव के हर चौक-चौराहे और चौपाल में चर्चाओं का दौर है। कोई युवा को उम्मीदवार बनाने का तर्क दे रहा है तो कोई बुजुर्ग को उपयुक्त उम्मीदवार बता रहा है। कोई नए चेहरे को आगे लाना चाहता है। जहां भी देखों वहीं पर चुनाव की चर्चाएं हो रही हैं। पंचायती चुनाव के नजदीक आते ही उम्मीदवारों को लेकर माहौल बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।
गांव का सरपंच पद एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। पिछले आम चुनाव में हार का सामना करने वाले धर्मवीर उपचुनाव में एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं जबकि आम चुनाव में पंच बने संदीप कुमार अब उपचुनाव में सरपंच पद की लाइन में लगे हैं।
विज्ञापन
वहीं तीन सगे भाई चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें दीपक, मनोज और रमेश शामिल हैं। ऐसे में इस बार चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है। गांव की टोलियों में बैठकर समस्याओं पर मंथन किया जाने लगा है। आम चर्चाओं में गांव में पीने के पानी और गंदे पानी की निकासी की समस्या ने जोर पकड़ा है।