फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   With the chill, the work of night shelters has come to a standstill.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठिठुरन के साथ रैन बसेरों का काम ठंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
With the chill, the work of night shelters has come to a standstill.
फोटो 57 : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन। संवाद
झज्जर। जिले में लगातार बढ़ रही ठिठुरन के साथ रैन बसेरों का काम भी ठंडे बस्ते में पड़ा है। तापमान 12 से 13 डिग्री के बीच चल रहा है वहीं प्रशासनिक स्तर पर ठंड का अहसास नहीं हुआ है। रेडक्रॉस की तरफ से बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे बनाने के लिए साइट देखी गई है लेकिन चालू अब तक नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

ऐसे में देर रात अपने घरों तक नहीं पहुंचने वाले लोगों को धर्मशालाओं, महंगे होटलों की तरफ दौड़ लगानी पड़ती है जबकि जरूरतमंद लोग आसमान के नीचे ही सोने को मजबूर हो रहे हैं। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्रशासन की तरफ से अब तक रैन बसेरों का प्रबंध कर दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

पिछले साल रेडक्रॉस कार्यालय, बस स्टैंड पर रैन बसेरे बनाए गए थे। रेडक्रॉस कार्यालय में बने रैन बसेरे में सीजन में ही दो से तीन लोग ही आकर रुके थे। ऐसे में इस बार रेडक्रॉस कार्यालय में रैन बसेरा बनना मुश्किल है क्योंकि इस तरफ लोग नहीं आ पाते।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस स्टैंड की साइट बदली
पहले नए बस स्टैंड पर हॉल में रैन बसेरा बनाया जाता था लेकिन इस बार वहां रैन बसेरा नहीं बनाया जा सकेगा। हॉल की जगह अब बस अड्डे की कैंटीन बना दी गई है। इसके चलते अब रोडवेज की तरफ से दो अन्य दुकानों को रैन बसेरा बनाने के लिए दिया गया है।


इन जगहों पर भी ज्यादा जरूरत
-सिविल अस्पताल के आसपास
-रेलवे स्टेशन
-अनाज मंडी, सब्जी मंडी

वर्जन
रैन बसेरे के लिए बस स्टैंड पर साइट का विजिट किया गया है। उम्मीद है कि सोमवार या मंगलवार को इसकी सफाई करवाकर चालू करवा दिया जाए। रेडक्रॉस में पिछले साल एक-दो लोग ही आए थे। वहां जरूरत पड़ने पर ही इसे चालू किया जाएगा। रेलवे स्टेशन पर भी जरूरत पड़ने पर चालू कर दिया जाएगा।
देवेंद्र चहल, सचिव, रेडक्रॉस सोसाइटी, झज्जर।

फोटो 57 : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन। संवाद

फोटो 57 : बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed