फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   With Rs 1.5 crore outstanding in water and sewer bills, a team is now going door-to-door to collect the dues.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी, सीवर का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया, अब वसूली के लिए टीम घर-घर दे रही दस्तक

Wed, 21 Jan 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 21 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
With Rs 1.5 crore outstanding in water and sewer bills, a team is now going door-to-door to collect the dues.
20jjrp13- शहर के घरों में जाकर लोगों को बिल भरने के लिए प्रेरित करती जन स्वास्थ्य विभाग की टीम।
झज्जर। शहर के लोग पानी और सीवर के बिल नहीं भर रहे हैं। शहरवासियों पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बिल और एरियर की राशि बकाया है। अब जनस्वास्थ्य और अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से ऐसे लोगों को घर-घर जाकर जागरूक किया जा रहा है कि वह पानी के बिल भरें।
विज्ञापन

इसके लिए टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर लोगों को पानी के बिल भरने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही बिल की कॉपी भी दी जा रही है। इसमें वर्तमान बिल के अलावा लंबित एरियर की जानकारी दी गई है। शहर में लगभग तीन हजार से अधिक ऐसे लोग हैं जिन पर पानी के बिल का एरियर बकाया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर के ज्यादातर लोग पानी व सीवर के बिल नहीं भर रहे हैं। इस कारण बिल और एरियर की राशि लगातार बढ़ती जा रही है। विभाग ने अक्तूबर में 700 लोगों को नोटिस जारी किया था। उनको जल्द बिल भरने के निर्देश दिए गए थे कि यदि बिल नहीं भरा गया तो उनका पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। उसके बावजूद लोगों ने अपने बिल नहीं भरे और अब तक यह राशि डेढ़ करोड़ तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
शहर में 13 हजार से अधिक हैं पेयजल कनेक्शन

झज्जर शहर में 13 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन हैं। इसके अलावा लगभग 1500 कनेक्शन अवैध हैं जिन्होंने कनेक्शन तो कर रखे हैं लेकिन विभाग से अनुमति नहीं ले रखी है। इसके अलावा लगभग साढे़ सात हजार सीवर के भी कनेक्शन शहर में है।




वर्जन
शहरवासियों पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। लोग पानी और सीवरेज के बकाये बिल भरें। फिलहाल लोगों को बिल भरने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। टीमें लगाई गई हैं।-नवीन कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed