फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   With military honors, Havildar Sandeep merges in Panchtatva

सैनिक सम्मान के साथ हवलदार संदीप पंचतत्व में विलीन

Thu, 11 Nov 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
With military honors, Havildar Sandeep merges in Panchtatva
भारतीय सेना की तीसरी राष्ट्रीय राइफल रेजिमेंट में तैनात ढाकला गांव निवासी हवलदार संजीव कुमार का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना उनकी रेजिमेंट को दी। जिसके बाद रेजिमेंट की तरफ से उनके साथियों को व हिसार छावनी से सलामी गार्द को झज्जर भेजा गया। झज्जर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद झज्जर से तिरंगे झंडे में सेना की टुकड़ी पार्थिव शरीर को उनके गांव तक लेकर गई। जहां पर सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

हवलदार संदीप कुमार फिलहाल जम्मू-कश्मीर में तैनात था और वह 14 दिन की छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार की रात को उनके हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उसके परिजन उसे सामान्य अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। संदीप पुत्र सतबीर उम्र 40 वर्ष अपने पीछे 3 बच्चे छोड़ गए। इनमें दो लड़की व एक लड़का है। बड़ी लड़की का नाम तमन्ना, छोटी संजना व सबसे छोटे लड़का भावेश शामिल है।
विज्ञापन

हिसार कैंट से 18 मेकेनाइज इंफेंट्री के नायब सूबेदार सुभाष चंद्र, हवलदार वीरेंद्र के नेतृत्व में सलामी गार्द ने हथियार उल्टे कर व मातमी धुन बजाकर और हवा में गोलियां दाग कर सलामी दी। इस अवसर पर गांव व आसपास क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed