फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Winter arrives...market decorated with stylish woolen clothes

Jhajjar-Bahadurgarh News: सर्दी की दस्तक...सजा स्टाइलिश ऊनी कपड़ों का बाजार

Thu, 30 Oct 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Winter arrives...market decorated with stylish woolen clothes
-फोटो 52 : रेलवे रोड पर सजी कपड़े की दुकानें। संवाद - फोटो : Sanvad
बहादुरगढ़। सर्दी ने दस्तक दे दी है। ऐसे में ऊनी कपड़ों का बाजार सजने लगा है। दुकानों पर ब्लेजर, जैकेट, स्वेटशर्ट, फुल टीशर्ट समेत कई तरह के डिजाइन के कपड़े आए हैं। ये स्टाइलिश होने के साथ सर्दी से भी बचाव करेंगे। अभी प्री-विंटर के कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है। सहालग और सर्दी के लिए भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के रेलवे रोड पर गारमेंट्स के दुकानदार पप्पू, राहुल, रवि ने बताया कि सर्दियों के लिए बच्चों, युवक-युवतियों की पसंद को देखते हुए स्टाइलिश और लेटेस्ट डिजाइनों के कपड़े आए हैं। इसमें वूलन टी-शर्ट, शर्ट, ब्लेजर, हाफ जेकेट, स्वेटर, फुल जैकेट के 20 से अधिक डिजाइन हैं। लेटेस्ट डिजाइन के चलते सहालग और दिसंबर-जनवरी की सर्दी के लिए लोग अभी से खरीदारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रेडीमेड गारमेंट व्यापारी संजय ने बताया कि महिलाओं के लिए ब्लेजर, वूलन, स्कर्ट, हाफ कोट के कई डिजाइन बाजार में उपलब्ध हैं। इस बार वूलन के साथ कपड़ों के बने स्टाइलिश कपड़े हैं। सुबह पारा कम होने से वूलन ट्रैक सूट की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बेहद मुलायम, आरामदायक होने के साथ युवक-युवती, बच्चों के लिए आकर्षक डिजाइन के हैं। इनकी खरीद में तेजी आई है। व्यापारियों का मानना है कि पारा कम होने पर गर्म कपड़ों की बिक्री और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। इस दिन भी बड़ा मुहूर्त है। इसको लेकर भी शहरवासी खूब खरीदारी कर रहे हैं। सीजन अच्छा निकलने की उम्मीद है।

दुकानदारों का कहना है कि इस बार मौसम विभाग की ओर से सर्दी का सीजन लंबा रहने का अनुमान जताया गया है। यदि सर्दी का सीजन लंबा रहता है तो गर्म कपड़ों की बिक्री अच्छी होगी। इसके लिए उन्होंने अभी से तैयारी कर ली है। सर्दियों के कपड़े का स्टॉक भर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed