{"_id":"5924755a4f1c1bd74a535c8e","slug":"wine-taking-haryana-to-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चॉकलेट की बिल्टी पर गुजरात पहुंचाई जा रही थी शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चॉकलेट की बिल्टी पर गुजरात पहुंचाई जा रही थी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
Updated Tue, 23 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चॉकलेट की बिल्टी पर गुजरात शराब ले जा रहे कंटेनर चालक को पुलिस के द्वारा काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से चार दिन का रिमांड मंजूर किया गया है। रिमांड के दौरान गिरोह में शामिल बाकी लोगों के बारे में पुलिस पूछताछ करेगी।
सीआईए इंस्पेक्टर ललित कुमार के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि पंजाब से झज्जर के रास्ते कंटेनर में अवैध शराब की सप्लाई हो रही है। जिस पर उनकी टीम ने रैकी की तो पता लगा कि चंडीगढ़ निवासी जोगेंद्र अवैध शराब का धंधा करता है और पुलिस को फर्जी बिल्टी के सहारे धोखा दे रहा है। सूचना मिली कि जोगेंद्र का ट्रक अवैध शराब के साथ सिविल अस्पताल के पास चालक की तबियत बिगड़ने के चलते खड़ा हुआ है। जिस पर सीआईए झज्जर की टीम ने मौके पर छापामारा तो कंटेनर से चालक बलवीर सिंह निवासी अवदाल जम्मू को काबू किया।
टीम द्वारा गाड़ी के कागजात तलब करने पर चालक ने परमिट बिल और बिल्टी पेश की। बिल्टी में डेरी मिल्क और फाइव स्टार चॉकलेट के बॉक्स तथा बिल केडबरी इंडिया लिमिटेड का पाया गया। पुलिस टीम द्वारा जब ट्रक को खुलवा कर चैक किया तो उसमें शराब की पेटियां भरी हुई थी।
विज्ञापन
ये हुआ बरामद
पुलिस टीम ने ट्रक में भरी शराब की पेटियों की गिनती की गई तो कुल 625 पेटी अवैध शराब बरामद की गई । जिसमें रॉयल स्टैग मार्का की 375 पेटी, रॉयल चैलेंज बोतल 40 पेटी, रॉयल चैलेंज पव्वा 20 पेटी, मास्टर मूवमेंट 100 पेटी तथा रोकबर्ग बियर की 90 पेटी शामिल हैं। पकड़ी गई शराब की बाजार में लाखों रुपये कीमत है।
आरोपी चार दिन के रिमांड पर
शराब तस्करी करके धोखाधड़ी से चॉकलेट के फर्जी बिल और बिल्टी तैयार करके बिना किसी लाइसेंस व परमिट के शराब से भरी गाड़ी को गुजरात की ओर ले जाते पकड़े आरोपी के खिलाफ थाना झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चालक बलबीर का अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
ललित कुमार, सीआईए प्रभारी झज्जर।