{"_id":"688bd0cc1a9f3c454e01a39a","slug":"windows-of-parnaala-pm-shri-government-school-broken-plaster-falling-off-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-116495-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला पीएमश्री सरकारी स्कूल की खिड़कियां टूटीं, झड़ रहा प्लास्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परनाला पीएमश्री सरकारी स्कूल की खिड़कियां टूटीं, झड़ रहा प्लास्टर
Fri, 01 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 56 : स्कूल में रखे आरओ वाटर कूलर की टूटी टोंटियों को दिखाते शिक्षक। संवाद
बहादुरगढ़। गांव परनाला के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की बिल्डिंग में बने कमरों की हालत जर्जर है। विद्यार्थियों को पढ़ते समय डर सताता रहता है। कमरों के अंदर लगी खिड़कियां टूट चुकी हैं। जगह-जगह सरिए निकले हुए हैं और प्लास्टर भी भर-भराकर गिर रहा है। स्कूल में 1419 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण के लिए आते हैं मगर उन्हें यहां पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अध्यापकों ने इसकी शिकायत गांव की सरपंच मुकेश देवी व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी से की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी स्वयं मानते हैं कि परनाला गांव की 6 एकड़ जमीन पर यह स्कूल बना है। लगभग 15 साल पहले यहां पर एक बिल्डिंग का निर्माण किया गया था, लेकिन बिल्डिंग में लगी सामग्री निम्न स्तर की है।
निर्माण सामग्री सही न होेने से जगह-जगह से बिल्डिंग में दरारें आ गई हैं। नींव भी बेहद कमजोर है। कमरों की हालत तो बेहद खस्ता हो गई है। अध्यापकों ने उनके समक्ष स्कूल की समस्याओं को रखा है। उन्होंने बताया कि कमरों की खिड़कियां पूरी तरह टूट चुकी हैं।
विज्ञापन
गर्मी में इसमें से गर्म हवा आती है। इससे विद्यार्थियों का पढ़ना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्कूल में बने कमरों में खिड़कियों के साथ-साथ सरिए भी साफ नजर आ रहे हैं और वह पूरी तरह जर्जर हैं। स्कूल में न केवल एक कमरे की खिड़कियां टूटी हैं बल्कि कई कमरों के दरवाजे भी पूरी तरह टूट चुके हैं।
बिल्डिंग की दरारों को कई बार पंचायत की ओर से ठीक कराया जा चुका है लेकिन हर तीसरे महीने में यह समस्या खड़ी रहती है। रिपेयरिंग के बावजूद कमरों से हर समय प्लास्टर गिरता रहता है। अध्यापकों ने सरकार व प्रशासन से बिल्डिंग की मरम्मत करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए वे शीर्ष अधिकारियों और प्रदेश के सीएम नायब सैनी से मिलेंगे ताकि विद्यार्थी बेहतर वातावरण में पढ़ाई कर सकें।
दीवार कूदकर पहुंच जाते हैं नशेड़ी, तोड़ दिया दरवाजा
स्कूल में एक बड़ा खेल का मैदान है और बिल्डिंग भी है। यूं तो स्कूल के चारों तरफ बाउंड्री वॉल है, लेकिन काफी नीची है। इस कारण अराजकतत्व दीवार कूदकर स्कूल में आते हैं। वे यहां न केवल नशा करते हैं बल्कि तोड़फोड़ भी करते हैं। अराजकतत्वों द्वारा स्कूल में बने कमरों के दरवाजे तक तोड़ दिए गए हैं और बिजली के बोर्ड भी उखाड़े गए हैं। स्कूल में साइंस किट को भी नुकसान पहुंचाया है। स्कूल स्टाफ की इस शिकायत पर सरपंच एसोसिएशन के प्रधान अशोक राठी से फिलहाल आश्वासन ही मिला है। यहां शिक्षकों के स्वीकृत पद 31 हैं और 4 पद खाली हैं। वहीं आठ शिक्षकों की आवश्यकता है।
स्कूल का रिपोर्ट कार्ड
परनाला के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला
विद्यार्थियों की संख्या : 1419
शिक्षकों के स्वीकृत पद : 31
कार्यरत शिक्षक : 27
शिक्षकों के खाली पद : 4
शिक्षकों की आवश्यकता : 8
शौचालय : 10