फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wind speed slowed down, problems increased due to strong sunlight and heat wave

Jhajjar-Bahadurgarh News: हवा की गति हुई धीमी, तेज धूप होने व लू चलने से बढ़ी परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Wind speed slowed down, problems increased due to strong sunlight and heat wave
बहादुरगढ़। पिछले हफ्ते शुक्रवार को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के बाद मौसम में ठंडक घुली थी। अब फिर से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब गर्मी पूरी तरह सताएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री पहुंचने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। फिलहाल गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति बेहद धीमी हो गई है। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। 16 से 18 तक लू वापसी करेगी। इस दौरान तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को आई आंधी और बूंदाबांदी की वजह से कम हुई गर्मी अब एक बार फिर बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 16 अप्रैल से लू के लौटने के आसार हैं। इस महीने में लू का यह सीजन दूसरी बार आएगा। अब तक अप्रैल में तीन दिन लू चल चुकी है। मंगलवार को आसमान साफ रहेगा और हवा भी तेज चलेगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रह सकता है। 16 और 17 अप्रैल को लू का प्रकोप रहेगा। लू के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दोनों दिन हवा चलेंगी। जिनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। आंशिक बादल भी छा सकते हैं।
विज्ञापन




-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed