{"_id":"65c00890d67d8d8dcb0d7489","slug":"will-support-the-one-who-announces-formation-of-ahir-regiment-virendra-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-107670-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहीर रेजिमेंट बनाने की घोषणा करने वाले को देंगे समर्थन : वीरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहीर रेजिमेंट बनाने की घोषणा करने वाले को देंगे समर्थन : वीरेंद्र
Mon, 05 Feb 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
04jjrp03 गावं खेड़की दोला में धरना स्थल पर यादव महासभा झज्जर के सदस्य पहुंचे।स्त्रोत स्वयं
झज्जर। अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर खेड़की दोला में धरने के दो साल पूरे होने पर यादव महासभा झज्जर के सदस्य झज्जर से अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर ) के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा की अध्यक्षता में पहुंचे और धरना स्थल पर हवन यज्ञ किया।
उसके बाद सभी अहीर रेजिमेंट की मुहिम से जुड़े सभी लोगों ने एक मत से मांग रखी कि वोट उसी को दिया जाएगा, जो अहीर रेजिमेंट बनवाएगा। वक्ताओं ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल अपने अपने चुनावी घोषणा पत्र में अहीर रेजिमेंट बनवाने की बात कहेगा, समाज उसी दल को समर्थन करेगा और अहीर के गांव-गांव जाकर उस दल के लिए वोटों की अपील करेगा। इस मुहिम को अत्यधिक बल देने के लिए खेड़की दोला धरना स्थल पर 18 फरवरी बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति के लिए बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर झज्जर से अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर ) के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र दरोगा, श्री कृष्ण दहिया प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय यादव महासभा (अहीर ), संजय यादव पूर्व उपप्रधान यादव महासभा, हिम्मत यदुवंशी, कैप्टन राजेंद्र यादव, दीपक यादव, कैप्टन युद्धवीर सिंह, सुनील बोहरा, युद्धवीर बोहरा, कैप्टन रामावतार मौजूद रहे।