फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will perform semi-naked if road construction does not start till 28th

Jhajjar-Bahadurgarh News: 28 तक सड़क निर्माण शुरू न होने पर करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन

Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Will perform semi-naked if road construction does not start till 28th
बादली।झज्जर-बादली सड़क के निर्माण एवं नवीनीकरण को लेकर ग्रामीणों ने अधिकारियों को समय दिया है। 28 मई तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आसपास के ग्रामीण एकत्रित होकर सड़क को पूरी तरह से बंद कर देंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने 28 मई तक का समय देते हुए बड़े आंदोलन के साथ साथ सड़क को बंद करने की चेतावनी दी है। मास्टर रणबीर गुलिया, होशियार सिंह दरियापुर और दीपक शर्मा जहांगीरपुर ने बताया कि पिछले तीन सालों से बादली को जिला मुख्यालय से जोडने वाली सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। आए दिन छोटे और बड़े हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों और वाहन चालकों की परेशानी का कोई पैमाना नहीं है। बार-बार मांग करने के बाद सड़क का निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा। ऐसे में ग्रामीणों ने विवश होकर 28 मार्च को बादली में अर्धनग्नप्रदर्शन किया था।पीडब्ल्यूडी और बी एंड आर अधिकारियों से मिलने वालों में दीपक शर्मा, सतप्रकाश जहांगीरपुर, खजान सिंह सिंह, सोनू गुलिया, प्रवीन, सुमेर, साहिल, अरूण, कर्मवीर, मनदीप और राजपाल सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन


सड़क निर्माण के मामले में हाल में कांग्रेस के विधायक कुलदीप वत्स का कहना है कि भाजपा पूरे क्षेत्र के साथ पक्षपात कर रही है। दो बार टैंडर होने के बाद रद्द करा दिए गए हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री सड़क निर्माण में बाधा बन रहे हैं। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। करीब 22 करोड़ की लागत से सड़क का सुधारीकरण होगा। हलके से पूर्व विधायक एवं इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश प्रधान का कहना है कि कांग्रेस और भाजपा अपने कमीशन के लिए सड़क निर्माण में बाधा पहुंचा रहे हैं। आप नेता मास्टर रणबीर बादली का कहना है कि सड़क निर्माण नहीं होने के चलते आप की ओर से जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। पीडब्यूडी के एसई सुरेंद्र देशवाल का कहना है कि 28 तक सड़क पर काम कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed