फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will not let center and corporate conspiracy succeed: Kundu

केंद्र और कॉरपोरेट की साजिश को नहीं नहीं होने देंगे कामयाब : कुंडू

Mon, 11 Jan 2021 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Will not let center and corporate conspiracy succeed: Kundu
महापंचायत में बलराज कुंडू और अन्य। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। किसान आंदोलन के समर्थन में ढाकला गांव में रविवार को धनखड़ खाप-बारहा की ओर से महापंचायत बुलाई गई। इसमें किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर साथ देने का एलान किया। बतौर अतिथि पहुंचे महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों के साथ मिलीभगत कर खेती और किसानों को खत्म करना चाहती है, लेकिन हम इस साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। आज देशभर के किसान इसके विरोध में हैं। जब तक ये काले कानून वापस नहीं हो जाते किसान दिल्ली बॉर्डर पर सीना ताने खड़ा रहेगा। चार दिन पहले किसानों ने केएमपी हाईवे पर किसान ट्रैक्टर मार्च निकालकर ट्रेलर दिखा दिया है।
विज्ञापन

कुंडू ने कहा कि पूंजीपतियों से मिलकर किसानों के खिलाफ काले कानून बनाकर सरकार ने वो पाप किया है, जिसकी कोई माफी नहीं है। बातचीत की तारीख पर तारीख देकर केंद्र सरकार किसानों को न तो थका सकती है और ना ही बेवकूफ बना सकती है। अभी भी मौका है हठधर्मिता छोड़ कर केंद्र को अन्नदाता से माफी मांगते हुए पीछे हट जाना चाहिए। कार्यक्रम में सर्वखाप पंचायत भारतवर्ष की ओर से बलराज कुंडू को किसान रत्न सम्मान से नवाजा गया। कुंडू ने कहा कि यह लड़ाई कोई कुर्सी या सत्ता के लिए नहीं बल्कि किसान के पेट और बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। बिना तीनों कानून रद्द हुए और अपनी मांगें मनवाए हम एक इंच भी पीछे हटने वाले नहीं हैं। महापंचायत में अवतार सिंह भड़ाना ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने अपने हलके में पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। खाप के प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed