फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Will distribute compensation by organizing camps in villages

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांवों में शिविर लगाकर करेंगे मुआवजा वितरण

Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Will distribute compensation by organizing camps in villages
बहादुरगढ़। हरियाणा आर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा राशि वितरण के लिए संबंधित गांवों में कैंप आयोजित किए जाएंगे। गांव वार शिविर की तिथि घोषित कर दी है।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी नागरिक एवं कम्पीटेंट ऑथोरिटी बहादुरगढ़ श्वेता सुहाग ने बताया कि मुआवजा राशि वितरण कैंप गांव मांडौठी में 21 फरवरी हलका पटवारी संदीप व बसंत, आसौदा टोडरान में 22 फरवरी को हलका पटवारी दिनेश, जसौर खेड़ी गांव में 23 फरवरी को हलका पटवारी दिनेश, गांव डाबौदा खुर्द में 26 फरवरी को हलका पटवारी रामचंद्र। गांव जाखौदा में 27 फरवरी को हलका पटवारी प्रदीप कूंडू, गांव निलौठी में 28 फरवरी को निलौठी को हलका पटवारी सुरेश, गांव मुंडाखेड़ा 29 फरवरी को हलका पटवारी मंजीत, गांव बादली में एक मार्च हलका पटवारी तेजपाल और गांव बुपनिया में पांच मार्च को हलका पटवारी सुनील। एसडीएम ने कहा कि गांव-गांव यह कैंप भू स्वामियों की सुविधा के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संबंधित भू स्वामी अपना-अपना मुआवजा अपने ही गांव में लेने के लिए पंहुचे। हरियाणा आर्बिटल रेल कॉॅरिडोर (नई ब्रॉड गेज दोहरी रेल लाइन) पलवल से सोनीपत वाया सोहना, मानेसर, बाढ़सा, बादली, बहादुरगढ़, खरखौदा से निकलेगी। दोहरी रेल लाइन का कार्य पूरा होने पर इस क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed