फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wife was attacked with a bar, condition critical

पत्नी पर पति ने किए लोहे के सरिये से प्रहार, गंभीर

Tue, 21 Jun 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Wife was attacked with a bar, condition critical
बहादुरगढ़। घरेलू कलह के चलते एक व्यक्ति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। उस पर सरिये से प्रहार किए। इससे उसे काफी चोट आई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला बादली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब 9 साल पहले उसकी शादी बलजीत से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही वह घर पर शराब पीकर आने लगा। अब वह नशे का आदी हो चुका है। नशे की हालत में मारपीट करता है। वह कई बार अपने मायके भी गई, लेकिन गृहस्थी बचाने के चक्कर में हर बार वापस आ जाती। काफी प्रयास किया, लेकिन बलजीत की आदत में सुधार नहीं हुआ। हाल ही में जब वह घर पर थी तो बलजीत आया। आते ही गालियां देने लगा। फिर मारपीट शुरू कर दी। वह तीन माह के गर्भ से है। ऐसी हालत में भी बलजीत ने उस पर सरिये से हमला कर दिया। उसके सिर सहित कई हिस्सों में चोट आई। जैसे-तैसे वह जान बचाकर घर से निकली और मायके गई। वहां परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। कहा कि बलजीत बेवजह मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। मुझे उससे खतरा है। इस शिकायत पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed