फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wife shot her husband with licensed pistol amidst domestic dispute In Bahadurgarh

बहादुरगढ़: घरेलू कलह में पत्नी ने पति पर लाइसेंसी पिस्तौल से चलाई गोली, छह लोगों पर केस दर्ज

Fri, 25 Sep 2026 11:39 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 25 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

आरोप है कि पत्नी ने उसे पूजा करने से मना किया। जोगेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी और बेटे ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली।

विज्ञापन
wife shot her husband with licensed pistol amidst domestic dispute In Bahadurgarh
सांकेतिक फोटो - फोटो : Crime Demo

विस्तार

सांखोल गांव में घरेलू कलह के चलते एक महिला द्वारा अपने पति पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला ने पति पर दो बार फायर किया। एक गोली उसके घुटने से ऊपर बाएं पैर में लगी। इसके बाद घायल पति मौके से भाग निकला और बाइक लेकर दोबारा घर पहुंचा तो उस पर फिर फायरिंग की गई। एक गोली उसके पेट में लगी। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे ब्रह्मशक्ति अस्पताल रेफर किया गया। थाना सेक्टर 6 पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में घायल जोगेंद्र ने बताया कि वह पहले पीएसओ की नौकरी करता था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे वह छत पर गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने दरवाजा बंद कर दिया। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह नीचे आया। इसके बाद वह अंदर कमरे में बंद करके बाबा श्याम की पूजा करने लगा। आरोप है कि पत्नी ने उसे पूजा करने से मना किया।
विज्ञापन


जोगेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी और बेटे ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसकी लाइसेंसी पिस्तौल निकाल ली। इसके बाद जब वह पड़ोसी के घर चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेने के बाद वापस घर में दाखिल हो रहा था तो पत्नी ने उस पर फायर कर दिया। गोली उसके घुटने से ऊपर बाएं पैर में लगी। वह किसी तरह वहां से भाग निकला और कुंडी लगाकर बाइक लेने चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह बाइक लेकर दोबारा घर पहुंचा तो आरोप है कि पत्नी ने उस पर फिर गोली चला दी। गोली उसके पेट में लगी और बाइक गली में गिर गई। इसके बाद वह किसी तरह बाइक उठाकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपचार के लिए ब्रह्मशक्ति अस्पताल रेफर किया गया। जोगेंद्र ने पत्नी, बेटे और ससुराल पक्ष के चार लोगों पर घटना को अंजाम देने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। सेक्टर-6 थाना प्रभारी सत्यवीर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed