{"_id":"67cc218a787b9cf1d40a40b9","slug":"wife-along-with-her-lover-got-husband-killed-in-jhajjar-illegal-weapon-was-brought-from-up-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी पति की हत्या, यूपी से लाया गया था अवैध हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी पति की हत्या, यूपी से लाया गया था अवैध हथियार
Sat, 08 Mar 2025 04:22 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Mar 2025 04:22 PM IST
सार
वीरेंद्र निवासी महराना ने हमें सूचना दी थी कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसके भाई का लड़का किसी लड़के के साथ कहीं चला गया। जिस लड़के के साथ वह गया है उसे भी हम नहीं जानते। हमें शक है कि उसके भतीजे को कहीं छुपा दिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
महराणा गांव में युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी। मृतक मोहित की शादी एक वर्ष पहले हिसार के धर्मखेड़ी में हुई थी। मृतक की पत्नी इस रिश्ते से खुश नहीं थी और उसका पहले ही अपने गांव के सत्यवान नामक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध थे। उन्होंने मोहित को अपने रास्ते से हटाने के लिए एक योजना बनाई।
विज्ञापन
इस योजना के अनुसार सत्यवान ने अपने गांव में काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर को अपने साथ लिया। योजना के अनुसार दो मार्च की शाम को सत्यवान और प्रवासी मजदूर निवासी डोरी कड़ईयां गुजरात हाल धर्मखेड़ी हिसार निवासी राज सूर्यवंशी गांव महराणा पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया। पहचान में ना आए।
विज्ञापन
इसके लिए सत्यवान ने राज सूर्यवंशी को मोहित को बुलाने के लिए भेज दिया। इसके बाद मोहित और राज सूर्यवंशी कुछ दूरी पर खड़ी सत्यवान की गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद कुछ दूरी पर जाकर मोहित को दो गोलियां मारी, जिससे मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात में प्रयोग हथियार को राज सूर्यवंशी वारदात के करीब 10 दिन पहले ही यूपी से खरीद कर लाया था। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सीआईए झज्जर व थाना दुजाना की पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
रिमांड के दौरान हथियार, गाड़ी, फोन बरामद
पुलिस ने इस मामले में सत्यवान और राज सूर्यवंशी को पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। रिमांड के दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार, ब्रेजा गाड़ी और मृतक का मोबाइल फोन को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया है।
सीन को करवाया रिक्रिएट
एसीपी अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पूरे मामले का सीन रिक्रिएट किया है।
यह था पूरा मामला
वीरेंद्र निवासी महराना ने हमें सूचना दी थी कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। उसके भाई का लड़का किसी लड़के के साथ कहीं चला गया। जिस लड़के के साथ वह गया है उसे भी हम नहीं जानते। हमें शक है कि उसके भतीजे को कहीं छुपा दिया गया है। जिस सूचना पर थाना की पुलिस टीम ने उनके परिजनों के साथ मिलकर लड़के की काफी तलाश की।
तलाशी के दौरान सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए, जिसमें पाया कि मृतक मोहित किसी व्यक्ति के साथ ब्रेजा गाड़ी में बैठकर गया है। अगले दिन पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक लाश महराना-छोछी रोड के पास मिली है। उसकी पहचान मृतक मोहित के तौर पर हुई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे और तकनीक की सहायता से उपरोक्त वारदात का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।