फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wholesale traders did not buy anything in the city's markets, there was a rise in the prices

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर की अनाज मंडी नहीं हुई सरसों व गेहूं की खरीद, हुआ उठान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Wholesale traders did not buy anything in the city's markets, there was a rise in the prices
06jjrp14- झज्जर। शहर की अनाज मंडी से सरसों का उठान करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर।
विज्ञापन

जिले की अनाज मंडियों में सरसों व गेहूं की आवक व खरीद जारी है। रविवार को जिले की किसी भी अनाज मंडी में गेहूं की खरीद नहीं की गई है। शहर की अनाज मंडी में रविवार को सरसों की भी खरीद नहीं हुई है। रविवार को शहर की अनाज मंडी से करीब पांच हजार क्विंटल सरसों का उठान किया गया है।
जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक जारी है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 2134 किसानों से 153072.7 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। इसमें से शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 1124 किसानाें से 84096.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। मातनहेल अनाज मंडी में अब तक 636 किसानों से 43827.7 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 84 किसानों से 5955.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक एक किसान से 35 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वहीं रविवार को किसी भी अनाज मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन


सरसों की अब तक आवक व खरीद
जिले की अनाज मंडियों में सरसों की आवक लगातार जारी है। वहीं अनाज मंडियों में सरसों की खरीद की जा रही है। जिले की अनाज मंडियों में अब तक 9778 किसानों से 215870.2 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 4582 किसानों से 102658.6 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। मातनहेल की अनाज मंडी में अब तक 2964 किसानों से 65110.9 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 863 किसानों से 17555.5 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक 934 किसानों से 22623.5 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। वहीं जिले की अनाज मंडियों में अब तक 122834.5 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। इसमें से शहर झज्जर की अनाज मंडी में अब तक 61944.5 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है। मातनहेल की अनाज मंडी में अब तक 25260.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। बेरी अनाज मंडी में अब तक 10563.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। ढाकला अनाज मंडी में अब तक 18601 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

शहर की अनाज मंडी में अब तक 4582 किसानों के सरसों के गेट पास काटे गए हैं, जिनसे 102658.6 क्विंटल सरसाें की आवक हुई है। वहीं शहर की अनाज मंडी में अब तक 61944.5 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में अब तक 1124 किसानाें के गेहूं के गेट पास काटे गए है, जिनसे 84096.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। वहीं शहर की अनाज मंडी में अब तक 11150 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed