{"_id":"5860139f4f1c1bec14eeb560","slug":"whether-connection-do-bite-cases-the-meter-will-take-out-bhadurgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस करो चाहे कनेक्शन काटो, मीटर बाहर नहीं लगने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस करो चाहे कनेक्शन काटो, मीटर बाहर नहीं लगने देंगे
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
अपने जानकारां के तो मीटर देखते भी कोन्या, अर म्हारे मीटरां नैं बार-बार बाहर काढण आ जा सैं। इब चाहे किमै होज्या मीटर कती बाहर नीं लागण दयां। पटेल नगर के लोगों का यह गुस्सा रविवार को बिजली कर्मियों के प्रति देखने को मिला। मीटर बाहर लगाने को लेकर उक्त कालोनी में जमकर विवाद हुआ। मामले में पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।
जैसे-जैसे मीटर शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच रहा है, बिजली कर्मचारियों को फिर से लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। सांखोल के बाद अब पटेल नगर क्षेत्र में बिजली कर्मियों को खरी-खरी सुनने को मिली। दरअसल, रविवार को पटेल नगर 66 फुटा रोड के आसपास के क्षेत्र में बिजली के मीटर घर से बाहर शिफ्ट करने का काम चलना था। काम शुरू ही हुआ था कि विरोध शुरू हो गया। पुरुषों के अलावा कालोनी की महिलाएं भी हाथ में लठ लेकर मैदान में उतर आई। कर्मचारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, मगर लोग अड़े रहे। लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। महिलाओं ने कहा कि हर तीसरे महीने मीटर शिफ्ट करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पहले मीटर घर के बाहर दिवारों पर लगाए गए। अब दिवारों से हटाकर खंभों पर लगाए जा रहे हैं। बार-बार लोगों को क्यों परेशान किया जा रहा है?
महिलाओं ने आरोप लगाया कि जो मीटर बाहर लग रहे हैं, उनका एक्स्ट्रा चार्ज लिया जा रहा है। बिल भी ज्यादा आ रहा है। इसलिए वह तो अपना मीटर बाहर नहीं लगने देंगी। अब नोटबंदी के बाद शायद अधिकारियों को परेशानी हो रही है, इसलिए ज्यादा बिल भेजकर जेबें भरने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने समझाया
विवाद की सूचना मिलते पर सेक्टर-6 चौकी से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले को शांत करने का प्रयास किया। काफी बहस के बाद मामला शांत हो पाया। लोगों ने शर्त रखी कि यदि मीटर बाहर लगाने हैं तो सभी के बाहर लगने होंगे और यदि बिल अधिक आया तो वे मीटरों को उखाड़ देंगे। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा।