फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When will the lift be fixed in civil hospital, patients and attendants worried

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल में कब ठीक होगी लिफ्ट, मरीज व तीमारदार परेशान

Fri, 22 Dec 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
When will the lift be fixed in civil hospital, patients and attendants worried
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल की लिफ्ट ठीक नहीं हो पा रही है। यह पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से बायोमेडिकल इंजीनियर को लिफ्ट ठीक कराने के लिए पत्र लिखा गया है, लेकिन अभी तक यह ठीक नहीं हुई है। इससे यहां पर आने वाले दिव्यांग और बुजुर्गों को परेशानियों हो रही है। सीढ़ियों के सहारे ऊपरी मंजिल तक उपचार के लिए मरीजों को ले जाना तीमारदारों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के दिनों में नागरिक अस्पताल की ओपीडी लगभग 1200 तक पहुंच रही है। इसमें काफी मरीज हड्डी रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, दंत रोग विभाग के अलावा जनरल मेडिसन के हैं, जोकि ओपीडी में उपचार के लिए आते हैं। अस्पताल में मरीज के साथ आने वाले तीमारदार विक्रम शर्मा, शंकर गार्डन निवासी रोहित, नई बस्ती निवासी ज्योति ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर सरकार की तरफ से दम तो खूब भरा जा रहा है, लेकिन हालात दयनीय है। यहां व्यवस्थाएं ही सही नहीं हैं। कई दिनों से अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब हैं। इन्हें ठीक तक नहीं कराया जा रहा है। नेत्र व दंत रोग विभाग में अक्सर कई बुजुर्ग मरीज आते हैं। इन दोनों विभागों की ओपीडी भी प्रथम व द्वितीय तल पर है। इसके कारण यहां तक चलने-फिरने में लाचार मरीजों को परेशानी ज्यादा होती है।
विज्ञापन

दिखाने के लिए है लिफ्ट
परेशान मरीजों का कहना है कि अस्पताल में लिफ्ट दिखाने को लगी है। इसकी सुविधा मरीजों को नहीं मिल पाती। ऐसे में रैंप के जरिये आना-जाना पड़ता है। इसमें बुजुर्गों व गंभीर बीमारी के मरीजों की सांसें फूल जाती हैं। अस्पताल के प्रथम तल पर ही प्रसूति गृह बनाया हुआ है। यहां हर रोज कई महिलाएं प्रसव पीड़ा के दौरान पहुंचती हैं। मगर उनको विभाग तक पहुंचने में ही अधिक पीड़ा सहनी पड़ती है। कई बार स्ट्रेचर तक नहीं मिलते। मरीजों-तिमारदारों ने अस्पताल प्रबंधन से लंबे समय से खराब पड़ी लिफ्टों को जल्द चालू करवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाॅयोमेडिकल इंजीनियर को लिफ्ट को प्रॉपर तरीके से चालू करने को लेकर बार-बार पत्र लिखा जा चुका है। मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से इसको लेकर गंभीर है। जल्द ही लिफ्टों को चालू करवा दिया जाएगा।

- डॉ. विनय देशवाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed