फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When NP officials did not provide information then RTI was filed

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी तो आरटीआई लगाई

Wed, 04 Oct 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 04 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
When NP officials did not provide information then RTI was filed
झज्जर। नगर परिषद के पार्षदों ने आरोप लगाया है कि नप अधिकारियों द्वारा नालों की सफाई सहित रात्रि सफाई व्यवस्था के संबंध में मांगी जा रहीजानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। शहर के पार्षद कई बार मांग पत्र सचिव को दे चुके हैं, लेकिन जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

अब नगर परिषद सचिव की तरफ से एक सूची पार्षदों को दी है, लेकिन उस पर केवल सचिव का पद लिखा है। उस पर न तो कोई हस्ताक्षर है और न ही कोई मोहर लगी है। पार्षदों का आरोप है जब वह अपने पत्र डिस्पैच कराकर जानकारी मांग रहे हैं तो उन्हें भी उसी तरह जानकारी दी जाए।मंगलवार को शहर के वार्ड नंबर 12 से पार्षद नरेश कुमार, वार्ड नंबर-16 से पार्षद किशोर सैनी नगर परिषद के सचिव राजेश महत्ता से मिले और शहर की साफ-सफाई व नालों से संबंधित सफाई की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि पहले भी पत्र दिया जा चुका है, जिसमें जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अब तक जानकारी नहीं दी गई। जो जानकारी दी गई, वह आधी-अधूरी और बिना हस्ताक्षर की है। वह जनप्रतिनिधि है और उनका पूरा हक है कि वह जानकारी ले सकते हैं। उन द्वारा सफाई पर असंतुष्टि जाहिर की थी और ठेकेदार की राशि रोकने को कहा था, लेकिन उसके बावजूद बिना सत्यापन किए राशि जारी कर दी गई है। यह गलत है। इस पर उन्होंने अधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि यदि अब भी जानकारी नहीं दी गई तो वह नगर परिषद में धरना, प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

आरटीआई लगाकर मांगी जानकारी
वार्ड नंबर-12 से पार्षद नरेश कुमार ने नगर परिषद में अब आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी है। इसमें उन्होंने पूजा कंसल्टेंसी कंपनी द्वारा झजजर में चल रहे नालों, नाइट स्वीपिंग के काम की जानकारी मांगी है। इसके अलावा फर्म का टेंडर कब से शुरू होकर कब तक है। उसके वर्क ऑर्डर की कापी की मांग की है। इसी प्रकार फर्म द्वारा कितने कर्मचारी, कितने रिक्शा, रेहड़ी, ट्रैक्टर व अन्य व्हीकल लगाए गए हैं। इन सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन की कॉपी, कर्मचारियों के नाम, पीएफ नंबर, ईएसआई नंबर मांगे गए हैं। इसी प्रकार से फर्म को बिल अदायगी की गई है, उसकी सत्यापित कॉपी मांगी गई है। वाहनों के बिलों की अदायगी की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed