फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When Chari's car got punctured, the young man snatched the bike and ran away

Jhajjar-Bahadurgarh News: चाेरी की कार पंक्चर हुई तो युवक से बाइक छीनकर भागे

Sun, 23 Apr 2023 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 23 Apr 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
When Chari's car got punctured, the young man snatched the bike and ran away
बहादुरगढ़। गांव मांडोठी में शुक्रवार की रात छीना झपटी की वारदात हुई। युवकों ने डंडों और बिट्टों के बल पर रास्ता रोककर एक युवक से बाइक छीन ली और चोरी की कार मौके पर छोड़कर भाग गए। कार पंक्चर होने के बाद चार शातिर युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात संजीत के साथ हुई है। संजीत बुपनिया गांव का निवासी है। रोहद स्थित एक कंपनी में काम करता है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम को वह घर से कंपनी के लिए निकला। जब गांव मांडोठी से आगे बढ़ा तो एक कार चालक ने उसका रास्ता रोक लिया। कार से चार युवक बाहर निकले। उनके हाथ में डंडे और बिट्टे थे। मारपीट का भय दिखाकर शातिरों ने उसकी बाइक छीन ली और भाग गए। वे वहीं मौके पर अपनी गाड़ी को छोड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मांडोठी चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। जल्द ही वारदात सुलझाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोहतक से चोरी की गई थी कार
शातिरों द्वारा छोड़ी गई होंडा सिटी कार पुलिस ने कब्जे में ले ली है। जांच आगे बढ़ी तो मामले में सामने आया है कि यह होंडा सिटी कार चंद दिनों पहले रोहतक से चोरी की गई थी। इस चोरीशुदा गाड़ी में सवार युवक के पीछे पुलिस लगी हुई थी। शातिर युवक जब मांडोठी की तरफ आए तो गाड़ी में पंक्चर हो गया। इस दौरान उन युवकों ने संजीत से बाइक छीन ली। फिर बाइक पर बैठकर खेतों से भाग गए। इससे भी बात नहीं बनी तो बाइक खेतों में छोड़कर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed