फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   When asked to remove the tin from the roof, the elderly were attacked

छत से टीन हटाने के लिए कहा तो बुजुर्ग पर किया हमला

Sat, 12 Feb 2022 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
When asked to remove the tin from the roof, the elderly were attacked
साल्हावास। गांव गोरिया में वीरवार की शाम को आपसी कहासुनी को लेकर पड़ोसियों ने अचानक एक बुजुर्ग दाताराम पर हमला किया है। जिसमें दाताराम को गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और बुजुर्ग के बयान पर पति-पत्नी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोरिया गांव निवासी 71 वर्षीय दाताराम ने बताया कि वह शाम को अपनी छत पर खड़ा था और उसने पड़ोसी अनिल पुत्र मंगलराम को छत से टीन हटाने के लिए कहा था। तभी अचानक अनिल ने कुल्हाड़ी से उसके बाएं हाथ पर चोट मारी व अनिल की पत्नी सुमन ने ईंट मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। पीड़ित दाताराम ने मांग की है कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। दाताराम ने बताया कि दंपती ने उसे जान से मारने की धमकी दी। दाताराम को पुलिस टीम ने सीएचसी जमालपुर में भर्ती करवाया। झाड़ली चौकी प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया ने बताया कि बुजुर्ग पर हमला करने वाले आरोपी दंपती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed