फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat will be purchased at 10 centers and mustard at 6 centers.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 10 केंद्रों पर गेंहू और 6 पर होगी सरसों की खरीद

Sat, 16 Mar 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 16 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Wheat will be purchased at 10 centers and mustard at 6 centers.
झज्जर। जिले में गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है हालांकि खरीद शुरू होने के बारे में आदेश अभी नहीं आए हैं, लेकिन जल्द आने की उम्मीद है। इस बार जिले में 10 केंद्रों पर गेहूं और 6 पर सरसों की खरीद होगी। केंद्रों के संबंध में मुख्यालय स्तर से आदेश आ चुके हैं। मंडी प्रशासन की तरफ से फसलों के सीजन को देखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी है।मंडी के गेटों को सही करवाया गया है ताकि सीजन के दौरान किसानों को दिक्कत नहीं आए। एसडीएम को मंडी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खरीद शुरू होने के संबंध में सरकारी आदेश अब तक नहीं आए हैं, लेकिन जिन किसानों ने सरसों की अगेती फसल की बिजाई की थी, उनकी फसल मंडी में आनी शुरू हो चुकी है। फिलहाल एक-दो ढेरी ही झज्जर मंडी में पहुंची है, जिसे सुखाया जा रहा है। आवक में तेजी आने में अभी 10 से 15 दिन और लगेंगे। फिलहाल जिले में 25 से 30 हजार एकड़ में सरसों की कटाई हो चुकी है जबकि जिले में इस बार एक लाख एकड़ में सरसों की बिजाई किसानों ने की है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर होगी खरीद
आसौदा, बहादुरगढ़, बेरी, छारा, झज्जर, माजरा दुबलधन, मातनहेल, ढाकला, बादली, पाटौदा में गेहूं की खरीद होगी। झज्जर, मातनहेल, ढाकला, बेरी, बहादुरगढ़ और पाटौदा में सरसों की फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मंडी में होने वाली खरीद को देखते हुए तैयारी की जा रही है। सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। सभी प्रकार की व्यवस्था की जा रही हैं।
सविता सैनी, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed