फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Wheat was not purchased on the first day in the market, four gate passes were cut in Rohtak and 22 in Sampla.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मंडी में पहले दिन नहीं हुई गेहूं की खरीद, रोहतक में चार व सांपला में 22 गेट पास कटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Wheat was not purchased on the first day in the market, four gate passes were cut in Rohtak and 22 in Sampla.
32-मंडी का दौरा करते रोहतक के प्रशासनिक सचिव व फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, उपायुक्त सचिन
रोहतक। जिले में बुधवार को गेंहू की खरीद शुरू हो चुकी है। खरीद के पहले दिन मंडी में कुछ किसान ही गेंहू की फसल लेकर पहुंचे। मंडी में पहले दिन चार गेट पास कटे व करीब 350 क्विंटल की आवक हुई।
विज्ञापन

पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई। 1060 क्विंंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से 900 की खरीद हुई। अब तक मंडी में 3500 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। इसमें से 3147 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में हुई बारिश के कारण मंडी में गेहूं की आवक कम रही। प्रशासन की तरफ से फसल खरीद की तैयारियां कर ली गई है। जिले में 28 मार्च से सरसों की खरीद जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के प्रशासनिक सचिव व फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून ने खरीद के पहले दिन मंडी का निरीक्षण किया। उन्हाेंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को मंडी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों से आपसी तालमेल बनाए रखने व खरीद सीजन के दौरान मंडियों में किसानों की सुविधा को लेकर निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में उपायुक्त सचिन गुप्ता, उपमंडलाधीशों, खरीद एजेंसियों के अधिकारियों व मंडी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने सांपला मंडी में भी शीघ्र अटल कैंटीन शुरू करवाने के आदेश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्या के तुरंत समाधान के निर्देश दिए। मंडी में सरसों की फसल की सफाई का अवलोकन किया। मौके पर मापक यंत्र से फसल की नमी भी जांची व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार, सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पंवार, रोहतक के उपमंडलाधीश आशीष कुमार, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त मनजीत कुमार व अन्य मौजूद रहे।
-------
सांपला में पहले दिन 22 गेट पास कटे
सांपला। मंडी में पहले दिन करीब 22 गेट पास हुए। गेहूं में नमी अधिक होने की वजह से खरीद नहीं हुई। बुधवार को एसडीएम अंकिता पवार ने मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सफाई शौचालय की पूरी व्यवस्था हो। सचिव सविता सैनी ने बताया कि हैफेड और वेयर हाउस कंपनी की ओर से खरीद की जाएगी। संवाद
----
मंगलवार को ही गेहूं की फसल काटकर लाए हैं। इसके बाद बारिश हो गई। गेट पास कटने में 10 मिनट का समय लगा। गेहूं में नमी बताकर खरीद नहीं गई। -दलबीर सिंह, बोहर

------
ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट नहीं थी लेकिन आरसी देखकर कागज पर नंबर लिखवाकर फोटो लेकर एंट्री दे दी गई। इसमें दस मिनट लगे। नमी ज्यादा बताकर फिलहाल गेहूं नहीं खरीदी है। - विजेंद्र, रिटौली

32-मंडी का दौरा करते रोहतक के प्रशासनिक सचिव व फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, उपायुक्त सचिन

32-मंडी का दौरा करते रोहतक के प्रशासनिक सचिव व फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, उपायुक्त सचिन

32-मंडी का दौरा करते रोहतक के प्रशासनिक सचिव व फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, उपायुक्त सचिन

32-मंडी का दौरा करते रोहतक के प्रशासनिक सचिव व फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, उपायुक्त सचिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article