फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   wheat price hike insufficient

उगराहां ने गेहूं के दाम में वृद्धि को किया खारिज

Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
wheat price hike insufficient
बहादुरगढ़। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां और सचिव शिंगारा सिंह मान ने गेहूं के दामों में 40 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है लेकिन दूसरी ओर यह मामूली वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

उगराहां ने कहा कि गेहूं की कीमतें डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की लागत को भी कवर नहीं करती हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, फसलों की वास्तविक लागत की गणना की जानी चाहिए और सभी फसलों की कीमतें उचित लाभ पर तय की जानी चाहिए। केंद्र सरकार किसान संगठनों के साथ बैठक के दौरान एमएसपी की बात कर रही थी लेकिन दो या तीन राज्यों में केवल तीन फसलों की खरीद की जाती है। उन्होंने मांग की कि सभी फसलों के उचित लाभ पर कीमतें तय कर सभी राज्यों में सभी फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी दी जाए।
विज्ञापन

कृषि कानूनों को निरस्त करने और कृषि उपजों की सरकारी खरीद की गारंटी देने वाला कानून बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों की भाकियू एकता द्वारा बुधवार को आयोजित सभा को युवाओं ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजविंदर सिंह राजू बठिंडा और युवराज सिंह घुदानी कलां ने सभा में मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके संघर्ष ने सभी सियासी दलों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस संघर्ष से पहले सभी दल चुनाव के दौरान झूठे वादों और छोटे लालच देकर सत्ता हथिया लेते थे। लेकिन आज स्थिति पहले से अलग है। लोग जमीन बचाने के लंबे संघर्ष के कारण सच्चाई को समझने और जानने लगे हैं। लीला सिंह जेठुके, वीरेंद्र मनकी संगरूर, बलविंदर सिंह धनोला और क्रांतिकारी श्रम केंद्र उत्तराखंड के कैलाश ने भी सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed