फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Whatever the farmer will get from road struggles and will not get anywhere else: Yogendra Yadav

किसान को जो कुछ मिलेगा सड़क के संघर्ष से मिलेगा और कहीं से नहीं मिलेगा : योगेंद्र यादव

Wed, 13 Jan 2021 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Whatever the farmer will get from road struggles and will not get anywhere else: Yogendra Yadav
योगेंद्र यादव को सम्मानित करते धरने पर मौजूद लोग। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी। झज्जर-रोहतक नेशनल हाईवे स्थित डीघल टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को 19वें दिन समर्थन देने के लिए संयुक्त किसान संघर्ष समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार को जो सर्वोच्च न्यायालय ने तीनों कानूनों पर रोक लगाई है वह उस फैसले का स्वागत करते हैं। लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है, सिर्फ एक रोक लगाई गई है। यदि आप आंदोलन को छोड़कर चले गए तो एक माह बाद भी इसे वापस लाया जा सकता है या फिर कल परसों भी। कोर्ट ने जो चार सदस्यीय टीम बनाई है, उनमें तीन लोग तो ऐसे हैं जो इन कानूनों को बनाने वाले ही रहे हैं। वे कृषि कानूनों की वकालत करते हुए देश में पहले से ही डंका बजाते घूम रहे हैं। उनको कोर्ट ने कमेटी में बैठा दिया है। भगवान जाने ऐसी कमेटियां क्या करेंगी। उन्होंने कहा कि हमारा संघर्ष चल रहा है और आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

यादव ने कहा कि 26 जनवरी को हमारा जो लक्ष्य है, वह ज्यों का त्यों है। बिल्कुल कोई कार्यक्रम नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा कि किसान को जो कुछ मिलेगा, सड़क के संघर्ष से मिलेगा और कहीं से नहीं। हमने किसी भी कमेटी से पंचायत नहीं करवानी है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हर हाल में दिल्ली जाना है। किसानों के बीच में तरह-तरह की भ्रांतियां फैलाई जाएंगी। कई तरह की बातें की जाएंगी, लेेकिन आपको किसी बात पर विश्वास नहीं करना, सिर्फ आंदोलन में डटे रहना है।
विज्ञापन

भाकियू के सचिव डिंपी अहलावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कानूनों पर रोक लगाने के फैसले का स्वागत करते हैं, लेकिन इससे किसानों का आंदोलन खत्म नहीं होगा। जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को रद्द नहीं कर देती, तब तक किसान अपना शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखेंगे। आंदोलन को खंडित करने के लिए असफल प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन किसान डटे हुए हैं। सरकार निजी कंपनियों के दबाव के चलते ये कानून रद्द नहीं कर रही है। मगर किसान सरकार की हठ के आगे झुकने वाला नही है। इस मौके पर पूर्व सरपंच मागेंराम, युवा किसान बिजेंद्र, दीपक, सतीश अहलावत व हंसराज आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed