Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   What kind of honor is this...by collecting donations, the elderly are getting the work of maintenance of the Senior Citizen Bhawan done.

Jhajjar-Bahadurgarh News: ये कैसा सम्मान...चंदा जुटाकर बुजुर्ग करा रहे सीनियर सिटीजन भवन की देखरेख का काम

Tue, 01 Oct 2024 06:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
What kind of honor is this...by collecting donations, the elderly are getting the work of maintenance of the Senior Citizen Bhawan done.
झज्जर। बुजुर्गों को सम्मान देने की बात सब करते हैं, सरकारी स्तर पर भी सीनियर सिटीजन के लिए तमाम सुविधाएं देने के दावे किए जाते हैं लेकिन ये हकीकत कुछ ओर है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-6 में सीनियर सिटीजन क्लब बनवाया हुआ है, जहां प्रतिदिन सुबह-शाम बुजुर्ग बैठकर समय व्यतीत करते हैं लेकिन देखरेख के अभाव में इसकी हालत खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

अब देखभाल को लेकर एचएसवीपी और समाज कल्याण विभाग के बीच मामला फंसा है। इसका निर्माण कराने के बाद इसे समाज कल्याण को हैंडओवर होना है, लेकिन समाज कल्याण विभाग हैंडओवर न होने की बात कर रहा है। ऐसे में दोनों विभागों के बीच बिल्डिंग का काम फंस गया है। बुजुर्ग स्वयं ही चंदा एकत्रित करके इसे चला रहे हैं ताकि दिक्कत नहीं आए। काफी समय से बिल्डिंग के अंदर व बाहर लगाकर प्लास्टर उतर रहा है। बिल्डिंग की हालत काफी खराब है। बुजुर्गों ने रंग-रोगन की मांग उठाई थी, लेकिन एचएसवीपी ने इसका एस्टीमेट मांगा है। फिलहाल इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र कौशिक ने बताया कि इसके लिए प्रशासन से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी देखरेख को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। दोनों विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन


बहू बेटों से तंग बुजुर्ग, सीएलजी कर रहा समाधान
बुजुर्गों से बेटा-बहू द्वारा मारपीट, खाना न देने, संपत्ति हड़पने जैसी शिकायत पुलिस विभाग के पास पहुंच रही है। हर माह एक से दो शिकायतें आ रही हैं, जो अब कम्युनिटी लाइजिंग ग्रुप (सीएलजी) के माध्यम से सुलझाने का काम किया जा रहा है। पहले पुलिस विभाग ने इसके लिए अलग से सीनियर सिटीजन सैल बनाया हुआ था, लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। वरिष्ठ नागरिकों से संबंध में आने वाली शिकायतों को अब सीएलजी या थानों को भेजकर उनका समाधान करवाया जा रहा है। अप्रैल से अब तक कम्युनिटी लाइजिंग ग्रुप के पास कुल 15 शिकायतें आई हैं, जिनमें से 7 शिकायतें वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित पहुंची हैं। इसमें अधिकतर शिकायत बेटा-बहू द्वारा खाना नहीं देने, मारपीट करने की हैं। इससे पहले वरिष्ठ नागरिक सैल में हर माह 10 से 12 शिकायत आ रही थी, लेकिन अब सैल बंद होने के बाद इसे शिकायत ब्रांच की तरफ से मार्क कर सीएलजी या थाने में भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-एक

एक बुजुर्ग ने पुलिस विभाग को शिकायत दी कि उसका बेटा और बहू उसे खाना नहीं देते। इस कारण वह बीमार रहता है। उसने इसकी शिकायत की, जिसे सीएलजी को मार्क किया गया। सीएलजी ने दोनों पक्षों को बुलाया और बेटे-बहू को समझाया। इसके बाद बुजुर्ग की देखभाल अच्छी तरह से हो रही है।



केस-दो
एक केस में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ मारपीट करने की शिकायत की गई, जिसे सीएलजी को भेजा गया। वहां दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया, जिस पर बच्चों ने अपनी गलती मानी।



वर्जन

वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य शिकायतें भी आती है। अप्रैल से अब तक वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित 7 शिकायतें आई हैं। इसमें बुजुर्गों के साथ मारपीट करने, खाना न देने सहित अन्य शिकायतें हैं। दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया जाता है। अधिकतर केसों में समझौता हो जाता है।
रोशनलाल, इंचार्ज, सीएलजी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed