फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   What good is the "Mhari Sadak" app? Even after 18 days, no action has been taken to address broken roads.

Jhajjar-Bahadurgarh News: आखिर किस काम का म्हारी सड़क एप, 18 दिन बाद भी नहीं ली टूटी सड़कों की सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
What good is the "Mhari Sadak" app? Even after 18 days, no action has been taken to address broken roads.
08jjrp10- माता गेट के सामने सड़क पर बना गड्ढा, जिसकी ​शिकायत एप पर डाली गई। संवाद - फोटो : samvad
- टूटी सड़कों की मरम्मत न हो पाने से राहगीरों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

18 से 20 फरवरी के बीच शहर के अलग-अलग तीन जगहों की टूटी सड़कों की एप के जरिये की थी शिकायत


झज्जर। प्रदेश सरकार ने सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने के लिए चार माह पहले लांच किए गए म्हारी सड़क एप पर की गई शिकायतों का अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
शिकायत करने के 18 दिन बाद भी न तो गड्ढों को ठीक किया गया और न ही एप पर कोई अपडेट जारी किया गया। ऐसे में राहगीरों को सड़कों पर बने गड्ढे परेशान कर रहे हैं लेकिन एप पर की गई शिकायतों का समाधान करने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की तरफ से शहर के तीन अलग-अलग जगहों की सड़कों मेंं बने गड्ढों के फोटो लेकर उसे एप पर अपलोड किया गया। उसके बावजूद 18 दिन से अधिक समय बीतने के बाद भी इन सड़कों के गड्ढों को ठीक नहीं किया गया है और न ही एप पर कोई अपडेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर की गई तीन शिकायतों में से केवल एक शिकायत को प्रोग्रेस में दिखाया गया है। यह शिकायत 19 फरवरी को अपलोड की गई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चार अक्तूबर 2025 को म्हारी सड़क एप लांच किया था।
यही नहीं जिला उपायुक्त झज्जर ने भी गत 10 फरवरी को संबंधित विभागों की बैठक लेकर एप पर आने वाली शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिए। उसके बावजूद शिकायतों पर संज्ञान नहीं लिया जा रहा।

केस-एक
सुनारो वाली धर्मशाला के पास पुरानी तहसील रोड पर बना गड्ढा
पुरानी तहसील रोड सुनारो वाली धर्मशाला के नजदीक गड्ढा पिछले दो माह से बना हुआ है लेकिन प्रशासन ने सुध नहीं ली। एप के जरिये इसकी शिकायत 18 फरवरी सुबह की गई लेकिन आज तक कोई अपडेट नहीं किया गया है।

केस-दो
एलआईसी कार्यालय के पास बना गड्ढा, वाहन चालक परेशान
पुरानी तहसील रोड पर ही एलआईसी कार्यालय के सामने सड़क पर गड्ढा बना हुआ है। लंबे-चौडे़ गड्ढे की वजह से वाहन चालक परेशान रहते हैं। 19 फरवरी को सुबह शिकायत की गई थी। इस पर भी विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया था।



केस-तीन
माता गेट के पास रोडे़ डालकर चलाया काम
माता गेट के पास पिछले दो माह से सड़क पर बड़ा गड्ढा बना हुआ है। नजदीक ब्रेकर भी है जिसके चलते वाहन चालकों को बचकर निकलना पड़ता है। इसकी शिकायत 20 फरवरी को की गई लेकिन विभाग ने सड़क ठीक करने की बजाय खानापूर्ति कर दी। सड़क पर कुछ रोडे़ डालकर चलाऊ काम कर दिया।

08jjrp10- माता गेट के सामने सड़क पर बना गड्ढा, जिसकी शिकायत एप पर डाली गई। संवाद

08jjrp10- माता गेट के सामने सड़क पर बना गड्ढा, जिसकी शिकायत एप पर डाली गई। संवाद- फोटो : samvad

08jjrp10- माता गेट के सामने सड़क पर बना गड्ढा, जिसकी शिकायत एप पर डाली गई। संवाद

08jjrp10- माता गेट के सामने सड़क पर बना गड्ढा, जिसकी शिकायत एप पर डाली गई। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed