फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   WFI: Dumb wrestler welcomed the decision of government

WFI: गूंगा पहलवान ने फैसले का किया सम्मान, लेकिन अभी सीने से नहीं लगाएंगे पद्मश्री

Sun, 24 Dec 2023 07:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, साल्हावास, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 07:44 PM IST
सार

वीरेंद्र उर्फ गूंगा पहलवान ने लिखा कि आगे बढ़ो बहनों, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं। उन्होंने भारत सरकार के फैसले का सम्मान किया है। साथ ही लिखा है कि जब तक महिला पहलवानों को पूरा सम्मान नहीं मिलता, तब तक सीने से पद्मश्री नहीं लगाएंगे। 

विज्ञापन
WFI: Dumb wrestler welcomed the decision of government
पहलवान वीरेंद्र सिंह की पोस्ट। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा डबल्यूएफआई की नई बॉडी को सस्पेंड करने और नए  डबल्यूएफई अध्यक्ष संजय सिंह को निलंबित करने पर भीम अवॉर्डी, अर्जुन अवॉर्डी व पद्मश्री सासरोली निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि मैं भारत सरकार के फैसले का सम्मान करता हूं लेकिन पदमश्री सीने पर तभी लगाऊंगा, जब हमारे देश की गौरव बहन साक्षी मलिक और देश की महिला कुश्ती पहलवानों को पूरा सम्मान मिलेगा। उन्होंने महिला पहलवानों को प्रेरित करते हुए लिखा है कि आगे बढ़ो बहनों, हम तुम्हारे पीछे खड़े हैं। जय हिंद। 
विज्ञापन


संजय सिंह के कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने पर साक्षी मलिक ने कुश्ती को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद झज्जर के गांव खुड्डन के पहलवान बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री प्रधानमंत्री आवास के पास फुटपाथ पर रख दिया और वहां से चले गए। पूनिया ने दिल्ली पुलिस से कहा, ''मैं पद्मश्री पुरस्कार उस व्यक्ति को दूंगा जो इसे पीएम मोदी तक लेकर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद शुक्रवार देर रात वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान ने भी अपना पद्मश्री लौटाने का ऐलान कर दिया था। वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान डेफ ओलंपिक में तीन बार स्वर्ण पदक विजेता व दो बार कांस्य पदक विजेता रहे हैं। उन्होंने 10 वर्ष की आयु में कुश्ती खेलना शुरू किया था। 2005 में डेफ ओलंपिक में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।


2009 में उन्होंने डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक जीता व 2013 में फिर से डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता। 2017 के डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक  और 2022 में उन्होंने डेफ ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। 2021 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया व 2016 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में वीरेंद्र सिंह उर्फ गूंगा पहलवान की उपलब्धियां को देखते हुए भीम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed