फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weather will change again from today, temperature will increase

आज से फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान

Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Weather will change again from today, temperature will increase
झज्जर। जिले में रविवार की अल सुबह से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया था, जो सोमवार को सुबह तक जारी रहा। सोमवार की दोपहर बाद एक बार मौसम खुल गया था। लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान में फिर से बादल छा गए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए किसानों ने रविवार व सोमवार को सरसों की बिजाई नहीं की। किसान मौसम पूरी तरह खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखा जाए तो शुक्रवार तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। जिले में रविवार और सोमवार सुबह तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर जारी रहा, लेकिन कहीं भी जिले में अच्छी बारिश होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में बार-बार आ रहे बदलाव से बीमारियों का खतरा बढ़ा
जिले में बार-बार मौसम में आ रहे बदलाव से कभी गर्मी तो कभी ठंडक तापमान में गुल रही है। जिससे वायरल, खांसी जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं तापमान में नमी बरकरार होने की वजह से मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है।
वर्जन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं मौसम साफ रहने की संभावना है।
- डॉ इंद्र सिंह, उपनिदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed