{"_id":"67104007a34ff484220b5df4","slug":"weather-has-been-changing-since-last-two-days-people-are-falling-ill-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110539-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन से मौसम में हो रहा बदलाव, बीमार हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन से मौसम में हो रहा बदलाव, बीमार हो रहे लोग
Thu, 17 Oct 2024 04:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सर्दी की आहट के बाद दो दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसकी वजह से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। नागरिक अस्पताल में भी मरीज लगातार पहुंच रहे हैं। हालांकि चिकित्सक बच्चों, बुजुर्गों के साथ-साथ युवाओं को भी इस मौसम में खास ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। अब सुबह-शाम तापमान कम होने लगा है।
नागरिक अस्पताल के अलावा प्राइवेट क्लीनिकों व अस्पतालों में बुखार, खांसी, जुकाम के अलावा सिर दर्द, चक्कर आना, उल्टियां व कमजोरी आने की शिकायत के चलते मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। शहर के नागरिक अस्पताल के मेडिसिन विभाग, बाल रोग विभाग के अलावा अन्य ओपीडी में रोजाना 60 से 80 मरीज वायरल के लक्षणों से ग्रस्त होकर इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अशोक गोयल का कहना है इन दिनों वायरल के कई मरीज अस्पताल में ज्यादा आ रहे हैं। बच्चे ज्यादा ग्रस्त मिल रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बदलते मौसम में उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि कोई वायरल के लक्षणों से संक्रमित बच्चा या बड़ा है तो उससे कुछ दूरी बनाकर रहना चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुंदरम ने बताया कि सर्दी, जुकाम, गला खराब के मामले बढ़े हैं। जैसे-जैसे मौसम बदलेगा मरीजों की संख्या में इजाफा हो सकता है। लोग फीवर जैसा महसूस कर रहे हैं। नाक बंद हो रही है। हल्की खांसी हो रही है। अब जैसे-जैसे सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा तो सीजनल फ्लू के केस बढ़ जाएंगे।