{"_id":"693f2516014abb58960a1948","slug":"weather-change-the-first-dense-fog-of-the-season-visibility-was-50-meters-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-119536-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला मौसम : सीजन का पहला घना कोहरा, दृश्यता रही 50 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला मौसम : सीजन का पहला घना कोहरा, दृश्यता रही 50 मीटर
विज्ञापन
-फोटो 58 : कोहरे के बीच अपने गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। दिसंबर के दूसरे सप्ताह के आखिरी दिन रविवार को सीजन का पहला घना कोहरा पड़ा। दृश्यता केवल 50 मीटर ही रही। कोहरे के चलते सड़क पर वाहन रेंगकर चले। सुबह साढ़े 6 बजे अचानक घना कोहरा छा गया और साढ़े 9 बजे कोहरा हल्का हुआ। इसके बाद धूप दिनभर हल्की रही और स्मॉग छाया रहा। वहीं एक्यूआई 464 दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। आने वाले दिनों में और ज्यादा कोहरे का लोगों को सामना करना पड़ेगा। दोपहर के समय क्षेत्र में स्मॉग भी छाया रहा। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हालांकि रविवार के दिन छुट्टी होने के कारण लोग घरों से बाहर कम निकले।
बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो पिछले दो-तीन दिन के मुकाबले कम है। कोहरे के कारण शहर के पार्कों और स्टेडियम में भी लोगों की आवाजाही कम ही रही। ओंस की हल्की बूंदें भी गिरती रही। गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसलों में इस कोहरे का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
स्मॉग से बच्चों से लेकर बड़ों तक हो रही परेशानी
स्मॉग की वजह से बच्चों से लेकर बड़े भी गले में खराश, एलर्जी, सांस लेने में परेशानी के लक्षणों से गिरे रहे। प्रदूषण बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने एडवाइजरी जारी की है कि लोग कम से कम पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, बच्चे, बुजुर्ग, सांस और दिल की बीमारी से जूझ रहे लोगों को घर पर रहें।