फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Weapons should be cleaned regularly: SP

हथियारों की नियमित सफाई होनी चाहिए : एसपी

Sat, 30 Dec 2023 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Weapons should be cleaned regularly: SP

विज्ञापन
झज्जर। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ. अर्पित जैन ने कार्यालय में जिला के सभी मुंशियों (एमएचसी) व कंप्यूटर/ सीसीटीएनएस ऑपरेटर की बैठक ली। उन्होंने कहा कि शस्त्रागार में रखें हथियारों की भी नियमित रूप से साफ सफाई की जाए ।

एसपी ने कहा कि जितने भी केस कोर्ट में चल रहे हैं, सभी को सीसीटीएनएस पर अपलोड करें। किसी भी थाना क्षेत्र में अगर कोई अज्ञात व्यक्ति मिलता है तो उसकी जानकारी भी सीसीटीएनएस में अपलोड करें।चोरी वाहन को बरामद करने पर उसका इंजन व चेसिस नंबर अपने रिकॉर्ड में दर्ज करें। जितने भी वाहनों को इंपाउंड किया जाता है, उन्हें आईसीजीएस में रिकॉर्ड करें ताकि चोरीशुदा वाहनों के साथ पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ कानून कार्रवाई अमल में लाई जा सके। जितने भी मोस्ट वांटेड, पीओ व बेल जंपर हैं उनको समय-समय पर आईसीजेएस में अपडेट किया जाए। बैठक में सभी एमएचसी को थानों की व्यवस्थाओं तथा रिकॉर्ड व अन्य सामान के रखरखाव के संबंध में जरूरी हिदायतें दी गई। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को थानों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने, रिकॉर्ड के रखरखाव तथा स्वच्छता व साफ-सफाई के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत देते हुए कि चौकी में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार किया जाए। उसकी समस्या की जानकारी लेते हुए शिकायत लिखने लिखवाने में मदद की जाए।शस्त्रागार में रखें हथियारों की भी नियमित रूप से साफ सफाई की जाए ताकि उनकी कार्यकुशलता दुरुस्त बनी रहे। थाना की बिल्डिंग, जलपान गृह, फर्नीचर तथा शौचालय की साफ सफाई व स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक साजो सामान के रखरखाव पर लगातार नजर रखी जाए। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय झज्जर अनिल कुमार, जेल सुपरिंटेंडेंट दुलीना सेवा सिंह, एडीए नवदीप बल्हारा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed