फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   We will take our breath only after abolishing the e-tendering system, as long as we stand firm

Jhajjar-Bahadurgarh News: ई-टेंडरिंग के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी, अन्य संस्थाएं भी आने लगी समर्थन में

Thu, 19 Jan 2023 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
We will take our breath only after abolishing the e-tendering system, as long as we stand firm
झज्जर। ई-टेंडरिंग को लेकर जिले में सरपंचों का धरना प्रदर्शन जारी है। शहर और बेरी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों पर सरपंचों ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। बेेरी में भारतीय किसान यूनियन की महिला पदाधिकारी भी पहुंची और सरपंचों को समर्थन दिया। साल्हावास व मातनहेल खंडों में वीरवार को कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया गया।
विज्ञापन

झज्जर खंड कार्यालय परिसर में करीब 48 गांवों के सरपंचों ने ई-टेंडरिंग को लेकर बुधवार को भी प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। साढ़े नौ बजे ही सरपंच खंड कार्यालय में पहुंचने शुरू हो गए थे। उसके बाद करीब दस बजे सरपंचों ने धरना शुरू कर दिया जो दोपहर दो बजे तक जारी रहा। सरंपच एसोसिएशन के के प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि सरकार गांवों का विकास करवाने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती रहती है लेकिन धरातल पर कुछ और है। दो लाख की धनराशि से गांव का विकास नहीं हो सकता है। एसोसिएशन के उप प्रधान विरेंद्र यादव ने बताया कि सरकार को पहले की सरकारों की तरह ही बीस लाख रुपये की धनराशि गांव के विकास कार्यों के लिए जारी करनी चाहिए। यदि सरकार ऐसा नही करेंगी तो उनका धरना प्रदर्शन खंड कार्यालय में शांतिपूर्वक चलता रहेगा। इस दौरान प्रधान पवन, वीरेंद्र, सोमबीर,दारा सिंह, परमवीर, सतदेव, राहुल कोट, शक्तिराज, बलवान के अलावा अन्य सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर बेरी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को दूसरे दिन भी खंड के सरपंचों ने अपन मांगों को लेकर धरना देकर किया सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। सरपंचों ने ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल का विरोध करने की जोरदार आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपचों के धरने पर भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष ममता कादयान के नेतृत्व में किसान यूनियन के सदस्यों ने समर्थन दिया। महिला जिला अध्यक्ष ममता कादयान ने कहा कि सरपंचों के धरने को भारतीय किसान यूनियन पूरा समर्थन देती है। पंचायतें गांवों की छोटी नहीं बल्कि बड़ी सरकार होती है। जमीनी स्तर पर पंचायतें ही प्रस्ताव बनाकर गांव के विकास को गति देती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों को थौंपे गए ई-टेंडरिंग का भारतीय किसान यूनियन विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि यह तुंरत प्रभाव से वापस ले। इस दौरान पुलिस की टीम भी मौजूद रही। प्रदर्शन का नेतृत्व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र वजीरपुर ने किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सरपंचों की मांगों का समाधान नही करती तब तक सरपंचों का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed