फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Waterlogging in the streets of Asoda, fear of spread of disease

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा की गलियों में जलभराव, बीमारी फैलने का अंदेशा

Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 13 Jun 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the streets of Asoda, fear of spread of disease
आसौदा टोडराण गांव की गलियों में जमा गंदे पानी के बीच से होकर अपने गंतव्य की ओर जाती युवती व बु
बहादुरगढ़। आसौदा टोडराण गांव की गलियों में बिन बरसात एक फीट तक पानी जमा हो गया है। निकासी न होने के कारण पानी नालियों का जमा हो रहा है। जिससे मच्छर पनपने और बीमारियां फैलने का अंदेशा ग्रामीणों को हो रहा है। पानी निकासी के संबंध में ग्रामीणों ने गांव के सरपंच से भी शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब ग्रामीणों ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर समस्या के समाधान की मांग की है। उधर, एसडीएम ने बीडीपीओ को मौके का निरीक्षण कर समाधान के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

आसौदा टोडराण गांव निवासी संदीप दलाल, राज सिंह, नरेश कुमार, लाभ सिंह, रामचंद्र, दफे सिंह, बलवान सिंह, महेंद्र सिंह व ओमप्रकाश ने बताया कि उनका घर से निकलते ही पहला पैर गंदे पानी में जाता है। एक महीने से यह परेशानी कहीं ज्यादा बढ़ी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है। अब गर्मी बढ़ने के साथ बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सरपंच को भी शिकायत दी गई, मगर समाधान नहीं हुआ। अब एसडीएम को लिखित शिकायत देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी की निकासी न होने के कारण गली में नालियों का गंदा पानी आए दिन बढ़ता जा रहा है। पानी से निकलते समय बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हर समय गिरने और चोट लगने का खतरा बना हुआ है। गलियों में एक से डेढ़ फुट से अधिक पानी जमा हो गया है। लोगों को इस गंदे पानी के बीच से होकर घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। लोगों को एक-दूसरे के घरों में जाने के लिए भी बेहद परेशानियां झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही इस गंदे पानी की निकासी के कोई ठोस इंतजाम प्रशासन की तरफ से नहीं किए गए तो गांव में भयंकर बीमारी फैल सकती है। इसकी जिम्मेवारी सरकार व प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को अधिकारी मौके पर जरूर पहुंचे, लेकिन अभी गांव में पानी निकासी की समस्या के समाधान के लिए कोई कार्य नहीं हुआ है। ऐसे में समस्या खत्म होने के बजाय बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो उनके घरों में भी पानी घुस सकता है।
विज्ञापन




वर्जन...

आसौदा टोडराण गांव में गलियों में गंदा पानी खड़ा होने की शिकायत मिली है। बीडीपीओ को मौके का निरीक्षण करते हुए समाधान के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-परमजीत चहल, एसडीएम, बहादुरगढ़।



-फोटो 54 : आसौदा टोडराण गांव में पानी की निकासी न होने से गलियों में भरा गंदा पानी।

-फोटो 55 : आसौदा टोडराण गांव की गलियों में जमा गंदे पानी के बीच से होकर अपने गंतव्य की ओर जाती युवती व बुजुर्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed