फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   waterlogging in roads and streets due to 30 mm of rain

30 एमएम बारिश से सड़कों और गलियों में जलभराव

Mon, 13 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
waterlogging in roads and streets due to 30 mm of rain
झज्जर। आसमान में छाए बादल रविवार की शाम को रिमझिम बरसे। झज्जर क्षेत्र में करीब 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के दौरान शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गया था। शहर की कोई सड़क या गली ऐसी नहीं थी जहां पर पानी न भरा हो।
विज्ञापन

लोगों व वाहन चालकों को सड़कों व चौक चौराहों पर भरे पानी के बीच से गुजरना पड़ा, लेकिन बारिश रुकने के करीब डेढ़ घंटे बाद ही जलस्तर कम होना शुरू हो गया था। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र में निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन गई है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में मकान व दुकान सड़कों से नीचे होने के कारण घरों व दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया। लोग बाल्टियों से पानी निकालते दिखाई दिए। शहर के बाहरी क्षेत्र में झुग्गी व झोंपड़ियों में रहने वाले लोगों की झोपड़ियों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में भी रात जैसे हो गए हालात
रविवार की सुबह जब बारिश का दौर शुरू हुआ तो एकदम से आसमान में काली घटाएं छा र्गइं। दिन के समय भी रात जैसा माहौल हो गया और वाहन चालकों को लाइटें जला कर सड़कों से गुजरना पड़ा। कुछ देर बाद ही बारिश का दौर शुरू हो गया जो शाम करीब छह बजे तक निरंतर चलता रहा कभी तेज तो कभी हल्की बूंदाबांदी होती रही।

वर्जन
शहर में बारिश के पानी की निकासी कुछ समय में ही हो जाती है। अधिक बारिश होने के कारण एक बार शहर में पानी भरता है, लेकिन दो से तीन घंटे बाद पानी की निकासी हो जाती है।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed