{"_id":"693099be590ec4537300bcb3","slug":"water-spreading-on-the-roads-due-to-lack-of-drainage-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1004-129027-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी निकासी न होने पर सड़कों पर फैल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पानी निकासी न होने पर सड़कों पर फैल रहा पानी
Thu, 04 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
03jjrp11- गांव खानपुर खुर्द में गली में जमा गंदा पानी। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द में सड़क के दोनों तरफ पीडब्ल्यूडी द्वारा नाले का निर्माण तो किया गया है, लेकिन एक तरफ के नाले का पानी दूसरे नाले में डालने के लिए सड़क के बीच से पाइप दबाया जाना है। पंचायत द्वारा प्रस्ताव पारित करने के बावजूद अभी पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस कार्य की अनुमति नहीं मिली है, जिस कारण सड़कों पर नाले का पानी फैल रहा है।
ग्रामीण संदीप का कहना है कि पेयजल लाइन जब छोड़ी जाती है, तब तो और भी बुरा हाल हो जाता है। ग्रामीणों को मंदालिया धाम में आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। वहीं सरपंच कृष्ण कुमार ने बताया कि एक तरफ के नाले का पानी दूसरी तरफ सड़क के नीचे से पाइप लाइन दबाकर ले जाया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से परमिशन लेने के लिए प्रस्ताव पारित करके दिया गया है। जैसे ही अनुमति मिल जाती है, वैसे ही समाधान करवा दिया जाएगा।