फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water meters will be installed in homes, water wastage will be stopped...the amount will be added to the bill.

Jhajjar-Bahadurgarh News: घरों में लगेंगे वाटर मीटर, रुकेगी पानी की बर्बादी...बिल में जुड़कर आएगी राशि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Water meters will be installed in homes, water wastage will be stopped...the amount will be added to the bill.
27jjrp10- शहर में एक घर के बाहर लगा वाटर मीटर। संवाद
झज्जर। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग घरों में वाटर मीटर लगाएगा। इसका नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से जारी किया जा चुका है। इसके लिए उपभोक्ता को कोई राशि नहीं देनी होगी बल्कि उसके बिलों में ही वाटर मीटर और कनेक्शन फीस की राशि जुड़कर आएगी।
विज्ञापन

यह राशि उपभोक्ता को एक साथ नहीं देनी होगी बल्कि किस्तों में यह राशि उपभोक्ता से वसूल की जाएगी। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया है कि पानी के लिए घरों या व्यावसायिक संस्थाओं पर लगने वाले मीटर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन

उपभोक्ता को पेयजल कनेक्शन के लिए एक हजार व सीवरेज कनेक्शन के लिए 500 रुपये कनेक्शन फीस अदा करनी होगी। इसके अलावा हर माह आने वाला 60 रुपये का बिल भी देना होगा। यदि उपभोक्ता कनेक्शन फीस नहीं देता है तो उसे लिखित में फार्म भरकर अपनी कंसेंट देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता को लिखकर देना होगा कि वह कनेक्शन फीस के रूप में 15 साल तक हर माह दस रुपये फीस अदा करेगा। इसके अलावा उसे 6 साल तक हर माह 25 रुपये वाटर मीटर की राशि भी अदा करनी होगी। ऐसा लिखकर देने पर ही उसका बिजली मीटर व कनेक्शन किया जाएगा। विभाग की तरफ से खुद बिजली मीटर लगाने में भी समय लगेगा क्योंकि अब तक विभाग के पास मीटर ही नहीं आए हैं।

रोड कट चार्ज के बचेंगे रुपये
नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उपभोक्ता को अब रोड कट चार्ज की राशि नहीं देनी होगी। अब तक रोड कट के नाम पर उपभोक्ता को लगभग तीन हजार रुपये तक की राशि विभाग को देनी पड़ती है लेकिन अब कोई राशि नहीं देनी होगी।

नियमित करवा सकते हैं उपभोक्ता कनेक्शन
यह योजना उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जिनके अवैध कनेक्शन हैं। अब तक उन लोगों ने कनेक्शन नियमित नहीं करवाए हैं। ऐसे लगभग 1500 उपभोक्ता शहर में हैं। यह उपभोक्ता बिना रोड कट चार्ज के ही बाकी फीस भरकर अपने कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। ऐसे में लोगों को लगभग तीन हजार रुपये की राशि की बचत होगी।


वर्जन
जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन नियमित नहीं है वह बिना रोड कट चार्ज दिए बाकी फीस भरकर नियमित करवा सकते हैं। अब विभाग खुद वाटर मीटर भी लगाएगा। इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। मीटर आने के बाद यह काम भी शुरू कर दिया जाएगा।-नवीन कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य वं अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed