फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water landed on the road, trouble for traders

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क पर उतरा का पानी, व्यापारियों को परेशानी

Thu, 15 Jun 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 15 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Water landed on the road, trouble for traders
झज्जर। शहर के लोक निर्माण विश्राम गृह के सामने नाले ओवर फ्लो होने के कारण सड़क के दोनों और गंदा दुर्गंधयुक्त पानी फैलने से दुकानदार और वाहन चालक परेशान हैं। उन्हें बीमारियों का डर सकता है। उन्होंने लोकनिर्माण विभाग ने समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

शहर की सड़क पर पानी भरने के कारण सड़क टूटती जा रही है। कई सड़कें में गड्ढ़ों में तब्दील हो गई हैं। जिसमें वाहन चालक गिरकर प्रतिदिन चोटिल हो रहे हैं जिला प्रशासन अधिकारी, नेता प्रतिदिन इसी रेस्ट हाउस में आकर ठहरते हैं लेकिन किसी ने भी व्यवस्था सही करवाने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया है। जिसका खामियाजा कॉलोनी वासियों दो पहिया वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विभाग के एसई का कार्यालय भी है। उसके बाद भी शहर की इस सड़क के दोनों तरफ नाले ओवर फ्लो होने के कारण व नाले से निकाली गई गंदी के कारण हालात बद बदतर होते जा रहे हैं। लोक निर्माण विश्राम गृह के आगे ओवरफ्लो हुए नालों की मुख्य वजह है कि सिंचाई विभाग की ओर से बाईपास पर बन रहें बरसाती नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते पानी की निकासी बंधे के पास नाले में नहीं हो रही है। इस कारण से नाले ओवरफ्लो होने के कारण पानी सड़क पर जमा हो रहा है।
विज्ञापन

- लोगों की प्रतिक्रियाएं
विश्राम गृह में प्रतिदिन वीआईपी लोग आकर रुकते हैं लेकिन कोई भी गंदे पानी की निकासी को दुरूस्त करवाने की नही सोचता हैं। कोई भी समाधान नही किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकुट, शहरवासी।
कइ दिनों से नाले ओवरफ्लो हैं, लेकिन नालों की सफाई नहीं होने के कारण रेस्ट हाउस के आगे से होकर गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही हैं। विभाग चुपचाप हैं।
प्रदीप कुमार
लोक निर्माण रेस्ट हाउस के साथ लगती कॉलोनी की गलियों के आगे गंदा पानी भर गया है। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विकास कुमार,दुकानदार
गंदे पानी की निकासी विभाग को करवानी चाहिए, पूरे दिन दुर्गंध उठती रहती हैं। बीमारियों का डर बना है।
गोलू।
वर्जन:
काफी परेशानी का सामना आने-जाने वाले लोगों को करना पड रहा हैं। नप व पब्लिक हैल्थ विभाग को कहकर इसका समाधान करवाया जाएगा।
एसएस सांगवान, अधीक्षण अंभियता लोक निर्माण विभाग,झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed