{"_id":"6499e7989611e010e6092ac4","slug":"water-filled-in-underpass-trouble-to-dozens-of-villages-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-1232-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडरपास में भरा पानी, दर्जनों गांवों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अंडरपास में भरा पानी, दर्जनों गांवों को परेशानी
Tue, 27 Jun 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। शहर के तलाव-ग्वालीसन रोड पर स्थित रेलवे अंडरपास में बारिश का करीब 3 फुट पानी भरा होने के कारण दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। दुपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दो पहिया वाहन चालक अंडरपास के भरे पानी में डूबने की पूरी संभावना बनी हुई है।
अंडरपास के पानी को निकालने के लिए प्रशासनिक तौर पर कोई भी व्यवस्था ने तो रेलवे की ओर से की गई है और ना ही जिला प्रशासन की ओर से पानी को निकालने की कोई समाधान किया जा रहा है। जिसके चलते तलाव-ग्वालीसन व अन्य कई गांव के लोगों को कई किलोमीटर का सफर तय करने के बाद झज्जर शहर में नित्य कार्य करने के लिए लोगों को आना पड़ रहा है। ग्रामीणों को समय और आर्थिक तौर पर भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा झज्जर शहर से घर का आवश्यक सामान व नौकरी पेशा के लिए ग्रामीण महिलाएं, पुरुष रेलवे लाइन को अपनी जान में जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं। जिससे हमेशा खतरा बना रहता है क्योंकि प्रतिदिन काफी संख्या में मालगाड़ी दौड़ती हैं। वहीं एक्सप्रेस गाड़ी रात के समय व सुबह-शाम पैसेंजर गाड़ियां भी इस रेलवे लाइन से गुजरती हैं। हर वर्ष बारिश के समय अंडरपास के नीचे जलजमाव की स्थिति बन जाती है लेकिन काफी वर्ष बीतने के बावजूद भी रेलवे व जिला प्रशासन की ओर से अंडरपास के नीचे से पानी निकालने के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की जा रही है।
वर्जन :
मौका मुआयना करवा कर रेलवे के अंडर पास से जल्द ही पानी की निकासी करवाई जाएगी।
रविंद्र कुमार, एसडीएम, झज्जर।