फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water filled in the fields due to Babra minor overflow

बाबरा माइनर ओवरफ्लो होने से खेतों में भरा पानी

Wed, 23 Mar 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Water filled in the fields due to Babra minor overflow
झज्जर। शहर के नजदीक से गुजरने वाली बाबरा माइनर मंगलवार की सुबह अचानक ओवरफ्लो हो गई। माइनर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने और ग्वालीसन रोड पर पुल के अंदर पानी के साथ बहकर आई झाड़ियां व पेड़ों की टहनियां फंसने से पुल रुक गया, जिससे नहर टूटने का खतरा बन गया।
विज्ञापन

जैसे ही सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से जेसीबी बुलाकर पुल के अंदर से फंसी पेड़ों की टहनियों और झाड़ियों को बाहर निकलवाया और नहर की पटरी के ऊपर दोनों तरफ मिट्टी डालकर पानी को रोकना शुरू किया। हालांकि माइनर के साथ लगते खेतों में पानी भर गया और किसान भी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के साथ फसलों को बचाने के लिए राहत कार्य में जुटे रहे।
विज्ञापन

शाम 3:00 बजे तक नहर में पानी का स्तर कम नहीं हो पाया था, जबकि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने झज्जर डिस्ट्रीब्यूटरी से निकलने वाली माइनर पर कार्यरत कर्मचारियों को सूचित कर दिया था। शाम को एक बार थोड़ा सा पानी कम हो पाया था। नहर ओवरफ्लो होने के कारण टूटने का भय बना हुआ है। अगर नहर में जलस्तर कम नहीं हुआ तो यह टूट सकती है और किसानों की फसल खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात कर नहर में पानी के डिस्चार्ज को कम करवाया जाएगा, ताकि नहर को ओवरफ्लो होने से बचाया जा सके। चंडीगढ़ में एक बैठक होने के कारण इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी।
- सतीश कुमार जनावा, एसई, सिंचाई विभाग, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed