फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water filled in Maruti's stockyard in Bahadurgarh, 300 new cars drowned

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में मारुति के स्टॉकयार्ड में भरा पानी, 300 नई कारें डूबीं

Mon, 08 Sep 2025 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Water filled in Maruti's stockyard in Bahadurgarh, 300 new cars drowned
-फोटो 60 बहादुरगढ़ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में बने स्टॉकयार्ड में पानी में डूबी 300 गाडियां। सं
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में मुगेशपुर ड्रेन के ओवरफ्लो होने और कई स्थानों से टूटने की वजह से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। रिहायशी क्षेत्र में लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। वहीं आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम बंद हो गया है। दिल्ली से सटे आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र की कई फैक्टरियों में चार से पांच फीट तक पानी भरा हुआ है। मारुति के स्टॉकयार्ड में खड़ी लगभग 300 गाड़ियां सात दिनों से पानी में डूबी हुईं हैं। उन्हें किसी भी तरह निकालना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

इस स्टॉकयार्ड में ऑल्टो से लेकर वैगनआर, विटारा, ब्रेजा समेत अन्य कई गाड़ियां खड़ी हुईं हैं। कई गाड़ियों के एयरबैग तक खुले हुए हैं और कई के ड्राइवर साइड के विंडो ग्लास भी उतरे हुए हैं। नई गाड़ियो के बोनट से ऊपर तक पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

आसपास की फैक्टरियों में काम करने वाले कामगारों ने बताया कि ये गाड़ियां स्थानीय शोरूम वालों की है। जब रात को पानी आया तो उन्होंने चौकीदार को सूचना दी लेकिन तब तक सभी गाड़ियां डूब चुकी थीं और गाड़ियों के सायरन बज रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फैक्टरियों भी बंद हैं क्योंकि पानी भरा हुआ है और फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है। वहीं फैक्टरी एरिया के साथ लगती मुंगेशपुर ड्रेन में जिस कटाव को रोकने की जिम्मेदारी भारतीय सेना को सौंपी गई थी, वह कटाव बंद कर सेना के जवान लौट गए हैं। चहीं ड्रेन में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिसके कारण दूसरी जगहों से भी ड्रेन में कटाव शुरू हो गया है जिन्हें बंद करने के लिए एसडीआरएफ, नगर परिषद और सिंचाई विभाग की टीमें लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed