फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Water filled in AIIMS-2 campus, stirred by snake found in doctor room.

एम्स-टू परिसर में भरा पानी, चिकित्सक रूम में सांप मिलने से मचा हड़कंप

Fri, 14 Aug 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Water filled in AIIMS-2 campus, stirred by snake found in doctor room.
एम्स में चिकित्सक के रूम में निकला सांप। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। बाढ़सा गांव स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान परिसर में बारिश का पानी भरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एम्स-2 परिसर ओपीडी के निचले हिस्से में बनाए गए एक चिकित्सक के रूम में सांप निकल आया। इससे चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने सांप को पकड़कर किसी सुरक्षित जगह पर छोड़ा।
विज्ञापन

बीती देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण हुए जलभराव की वजह से मजबूरन मरीज को वीरवार को भरे पानी से होकर ही निकलना पड़ा है। बरसात का पानी परिसर के निचले हिस्से में भर गया, हालांकि निचले हिस्से में मरीजों का आवागमन कम रहता है लेकिन प्रांगण में भरे पानी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में मरीजों का 24 घंटे आना-जाना लगा रहता है। वाहन खड़े होने से पानी से ही निकलना पड़ रहा है। पैदल आने वाली महिला मरीज और बच्चे इसी पानी से होकर निकल रहे हैं, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते पानी निकासी के दावे फेल साबित हुए हैं। लेकिन एम्स परिसर में इस तरह पानी भरना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। एम्स 2 परिसर ओपीडी के निचले हिस्से में बनाए गए एक चिकित्सक रूम सांप में सांप भी निकल गया। सांप के निकलने से चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने सांप को पकड़कर बाहर सुरक्षित जगह पर छोड़ा। वहां मौजूद कुछ सुरक्षाकर्मियों ने सांप की वीडियो भी बनाई और बाद में वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

एम्स में भरा पानी।

एम्स में भरा पानी।- फोटो : Bahadurgarh

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed