फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Warned...if action is not taken against the police officer then we will gherao

Jhajjar-Bahadurgarh News: चेताया...पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे घेराव

Sat, 08 Feb 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Warned...if action is not taken against the police officer then we will gherao
07jjrp17- झज्जर। लघु सचिवालय में प्रदर्शन करते हुए किसान। स्रोत- किसान
झज्जर। शहर के लघु सचिवालय में किसानों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। हाईटेंशन तारों की लाइन की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे हैं। गांव खरहर निवासी किसान अशोक राठी के साथ 26 जनवरी को पुलिस की तरफ से किए गए व्यवहार पर पुलिस अधिकारियों के संज्ञान न लेने पर किसानों ने उच्च अधिकारियों के घेराव करने करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

किसान सागर राठी ने बताया कि गांव खरहर में आंदोलनरत किसान अशोक राठी के खेत से हाईटेंशन तारों की लाइन जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। इस दौरान एक एएसआई ने खेत मालिक की अनुमति बिना अतिक्रमण और जलस्रोत का व्यवसायिक प्रयोग पर अशोक राठी और उनकी पत्नी को लगातार धक्के मार प्रताड़ित कर झूठे मामले तहत गिरफ्तारी की धमकी दी है। महिला किसान को आपत्तिजनक शब्दावली का सार्वजनिक रूप से प्रयोग कर अपमानित कर घसीटा भी गया। इसको तुरंत जिला उपायुक्त व पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया, लेकिन अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद पीड़ित किसान ने सीएम हरियाणा को अपनी आपत्ति शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार को समर्थन देने के लिए एसकेएम भी धरने स्थल पर पहुंचा है। वहीं किसानों ने इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करने पर उच्च अधिकारियों के कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed