{"_id":"67182e2e93de12525a05d409","slug":"wardbandi-reservation-in-badli-pahasaur-and-majra-today-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-110644-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली, पाहसौर और माजरा में वार्डबंदी आरक्षण आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली, पाहसौर और माजरा में वार्डबंदी आरक्षण आज
विज्ञापन
बादली। नगर पालिका से पंचायत प्रणाली बहाल होने के बाद अब ग्राम पंचायत के लिए वार्डबंदी और अब पंचों के लिए आरक्षण प्रक्रिया शुरू होने से पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट होने लगी हैं। हरियाणा सरकार के आदेशों के बाद जिला उपायुक्त ने 23 अक्तुबर को आरक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले सरपंच पदों के लिए आरक्षण हो चुका हैं।
जनवरी 2021 में पंचायतों का कार्यकाल पूरा हो गया। मार्च में बादली, पाहसोर और एमपी माजरा को जोड़कर नगर पालिका का दर्जा दिया गया। नगर पालिका के लिए वार्डबंदी का काम शुरू हुआ और विकास कार्य पूरी तरह से बाधित हो गए। करीब डेढ़ साल तक इंतजार करने के बाद भी नगर पालिका के चुनाव नहीं करवाए गए। लोगों ने विरोध जताया और जनमत संग्रह हुआ तो पहली अक्तुबर 2022 को ग्रामीणों ने पंचायत प्रणाली के पक्ष में जनमत दिया। प्रदेश में पंचायत के आम चुनाव हुए लेकिन बादली, पाहसौर और एमपी माजरा को पंचायत चुनाव में शामिल नहीं किया गया।
चुनाव की उम्मीद
वार्डबंदी आरक्षण के निर्देश होने से गांवों में चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक चहल-पहल बढ़ गई है। गांव में पिछले दो सालों से विकास कार्य बाधित है। गलियों में कीचड़ की भरमार, जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। हर चौक चौराहों पर चुनावी चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन
सरपंच पद आरक्षण
गांव
आरक्षित
बादली
सामान्य श्रेणी(अदर देन वूमैन)
पाहसौर
एससी महिला
एमपी माजरा
महिला
वार्डबंदी के बाद अब आरक्षण होने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। तीनों गांवों में मतदाता सूची का आकलन किया जा रहा है। तीनों गांवों में जनसंख्या और मतदाता सूची के आधार पर वार्डबंदी हुई थी जिसके बाद अब ड्रा के माध्यम से आरक्षण होगा।
उमेद सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बादली।